कानून व्यवस्था सरकार के माथे पर कलंक-अजय राय

महिला आयोग की रिपोर्ट कानून व्यवस्था का दावा करने वाली वाली योगी सरकार के माथे पर कलंक- अजय राय

लखनऊ।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें साल 2024 में 12,648 शिकायतें प्राप्त हुआ है। इसमें चौंकाने वाली बात यह है कि अकेले उत्तर प्रदेश से 6,492 शिकायतें  मिली हैं, जो कि महिला आयोग के रिपोर्ट के अनुसार 55 प्रतिशत है। राष्ट्रीय महिला आयोग के द्वारा रिपोर्ट जारी करने के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि आधी आबादी यानी प्रदेश की महिलाएं डर और असुरक्षा के साये में अपना जीवन व्यतीत करने को मजबूर है। यह रिपोर्ट UP में कानून व्यवस्था का दावा करने वाली वाली योगी सरकार के माथे पर कलंक है। कानून व्यवस्था सरकार के माथे पर कलंक-अजय राय

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में महिला अपराध चरम सीमा पर है। महिलाएं किसी भी स्तर पर सुरक्षित नहीं हैं। मोदी सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है, लेकिन केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार होने के बावजूद भी प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं। अजय राय ने आगे कहा कि योगी सरकार प्रदेश और देश की जनता को लगातार झूठ बोलते रहे कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ठीक है, जबकि प्रदेश में पूरी तरीके से जंगलराज कायम हो गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री करोड़ों रुपये का झूठा विज्ञापन देकर अपराधमुक्त प्रदेश होने का दावा करते हैं, लेकिन महिला आयोग के आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश अपराधों में नम्बर वन है। आगे अजय राय ने कहा कि BJP सिर्फ और सिर्फ झूठ बोलने की मशीन है, ये खुलेआम मंचों से महिला सशक्तिकरण के नाम पर झूठ बोलते हैं  लेकिन सच्चाई यह है कि BJP कुलदीप सेंगर,चिन्मयानंद और बृजभूषण शरण सिंह जैसे लोगों के साथ खडे होते हैं। प्रदेश में बढ़ रहे अपराध बहुत चिंता जनक है और यह समाज के लिए बड़ा खतरा है। कानून व्यवस्था सरकार के माथे पर कलंक-अजय राय

Related Articles

Back to top button