जाने क्या बोले शिवपाल मांगे अखिलेश के लिए वोट

अखिलेश के पक्ष में करहल में शिवपाल सिंह यादव का सघन जनसम्पर्क ।

करहल (इटावा)। पूर्व मंत्री और जसवंत नगर विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे शिवपाल सिंह यादव ने करहल विधानसभा क्षेत्र में अखिलेश यादव के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं, नौजवानों और किसानों की भलाई के लिए काम होगा।मधन खेरिया में आयोजित सभा में शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार की नीतियों और फैसलों की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में किसानों और नौजवानों को बहुत तकलीफ उठानी पड़ रही है। किसानों की फसल छुट्टा जानवरों से नहीं बच रही है। बाजार में उपज का सही दाम नहीं मिल रहा है। पढ़े लिखे नौजवानों को ना तो नौकरी मिल रही है और ना ही रोजगार उपलब्ध है। इसलिए समाजवादी सरकार बनने पर एक कानून बना कर हर परिवार से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी। स्नातकों को रोजगार के लिए राज्य सरकार से 5 लाख रुपए दिए जाएंगे ताकि वह कोई रोजगार शुरू कर सके। उन्होंने कहा कि 5 लाख रुपए की इस रकम को वापस नहीं लिया जाएगा।


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को सिर्फ कुछ कॉरपोरेट घरानों की चिंता है। सरकार के संरक्षण में अंबानी और अडानी सबसे अमीर बन गए हैं। लेकिन समाजवादी सरकार एकाधिकारवाद के खिलाफ है। समाजवादी सरकार में समाज के कमजोरों और वंचितों के लिए काम किया जाता है। महिलाओं के लिए समाजवादी पेंशन योजना फिर से बहाल की जायेगी। इस बार इस पेंशन में लाभार्थी महिला को हर साल 18000 रूपए दिए जाएंगे। किसानों और आम आदमी को हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी। सिंचाई के किसानों को निःशुल्क सुविधा मिलेगी।2012 की अखिलेश सरकार में बनी राजस्व संहिता को लागू किया जाएगा। नई राजस्व संहिता में 36 कानूनों को खत्म किया गया था लेकिन भाजपा सरकार ने वह संहिता लागू ही नहीं की है।


शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि करहल समाजवादियों का मजबूत घर है। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और करहल विधानसभा क्षेत्र की रिश्तों की चर्चा करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव को रिकार्ड मतों से जिताने का आह्वान किया।मधन खेरिया में योगेंद्र यादव आढ़तिया,हरिप्रकाश यादव व कपिल यादव द्वारा आयोजित सभा में शिवपाल सिंह यादव का फूलों की माला व मुकुट पहना कर भव्य स्वागत किया गया। महेश यादव, सत्येंद्र यादव ,रूपेंद्र यादव, बृजेश चन्द यादव, सीनू यादव, वरुण यादव निखिल यादव, मिलान यादव, सुशील यादव और उमाकांत यादव सहित तमाम लोग सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे।

सेंट जी.वी.एन इंटर कॉलेज में भी शिव कुमार सिंह यादव जिला अध्यक्ष युवजन सभा प्रसपा के नेतृत्व में सभा का आयोजन किया गया । सभा में शिवपाल यादव को समर्थकों ने चांदी का मुकुट व माला पहनाई और श्री राधा कृष्ण की तस्वीर भेंट कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान नीतू यादव ,विजय यादव जी,बंटू यादव कृपाल सिंह अनिल यादव, अनुज कुमार, मुनीश कुमार, गौरव दुष्यंत, अंकेश, ऋषि पाल, शिशु पाल , अशोक यादव, प्रधान आराम सिंह, महेश चंद्र शाक्य, दिनेश प्रधान, पूर्व प्रधान जयपाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।आरएस इंटर कालेज बरनाहल, चौधरी जलेल सिंह इंटर कालेज, गढ़िया, भदोल और ईदगाह चौक, कानूनगोयान में भी आयोजित जनसभाओं में भी शिवपाल सिंह यादव ने उत्साहित कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

इसी क्रम में चौधरी जलेल सिंह यादव इंटर कॉलेज में आज उर्वेश कुमार व सह आयोजक योगेंद्र यादव द्वारा आयोजित जनसभा में पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव को चांदी का मुकुट व फूलों की बड़ी माला पहना कर भव्य स्वागत किया। उत्साहित समर्थकों की भारी सभा जा संचालन सुनील प्रधान ने किया। कार्यक्रम में एमएलसी सुभाष चंद्र यादव, बरनाहल के ब्लाक प्रमुख नीरज यादव,पूर्व विधायक अनिल यादव, समाजवादी पार्टी के मीडिया प्रभारी आशीष यादव उर्फ सोनू यादव,जिला पंचायत सदस्य रघुराज सिंह यादव, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र यादव और मेरठ के शशि राणा मेरठ आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button