जानिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

आचार्य डॉ0 प्रदीप द्विवेदी

होली पर्व पर मुहूर्त में होलिका दहन का विशेष महत्व है। भद्रा रहित प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा तिथि होलिका दहन के लिए उत्तम मानी जाती है। ऐसी मान्यता है कि भद्रा मुख में होलिका दहन करना शुभ नहीं होता है। 28 मार्च को भद्रा 1:54 तक रहेगी। वहीं होलिका दहन का सही मुहूर्त शाम 6:21 से लेकर रात 8:41 तक है। इस साल होली पर बहुत से विशेष योग बन रहे हैं। 28 मार्च को होलिका दहन मुहूर्त में चंद्रमा कन्या राशि में हस्त नक्षत्र में होगा और वृद्धि योग बनेगा।

29 मार्च को होली के दिन ध्रुव योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन चंद्रमा कन्या राशि में गोचर करेगा। इसके अलावा 2 सबसे बड़े ग्रह शनि और गुरु मकर राशि में विराजमान होंगे। वही शुक्र और सूर्य दोनों ही मीन राशि में रहेंगे। मंगल और राहु वृषभ राशि में बुध कुंभ राशि और केतु वृश्चिक राशि में विराजमान रहेंगे। होली सर्वार्थ सिद्धि योग में मनेगी। वही होली पर अमृत सिद्धि योग भी बनेगा। अमृत सिद्धि योग में पूजन करने से सभी मनोरथ पूरे होते हैं।वही धनसंपदा में भी वृद्धि होती है। स्वार्थ सिद्धि योग निश्चित वार व नक्षत्र के सहयोग से बनता है। इस योग में किसी विशेष इच्छा या महत्वकांक्षा का ध्यान कर पूजन करने से जल्द इच्छा पूर्ति होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button