भाजपा राज में फसलों की लूट-नरेश उत्तम पटेल

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में किसान-नौजवान पटेल यात्रा का आज गोण्डा में जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। सपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष आनन्द स्वरूप यादव और जिला महासचिव राजेश्वरी प्रसाद के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। श्री पटेल आवास विकास कॉलोनी गोण्डा में पूर्व मंत्री स्वर्गीय विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के आवास पर श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। अन्य स्थानों पर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रहे मसूद आलम खां, शैलेन्द सिंह समेत अन्य नेताओं ने स्वागत किया।

नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा राज में किसानों की फसलों की लूट हो रही है। जो फसल खड़ी है वह भी सुरक्षित नहीं। आवारा जानवर फसल को रौंद रहे हैं। किसान को न तो एमएसपी मिल रही है और न ही उनकी आय दुगनी हो रही है। भाजपा राज में अन्याय, अत्याचार बढ़ गया है। 2022 में श्री अखिलेश यादव की सरकार आएगी तभी हर वर्ग को न्याय मिलेगा।


एक अन्य कार्यक्रम में ‘संविधान बचाओं संकल्प यात्रा‘ के प्रथम चरण के चौथे दिन जनपद सम्भल से चलकर सहारनपुर पहुंचने पर ‘संविधान बचाओ-संकल्प यात्रा‘ का नेतृत्व कर रहे प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार का समाजवादी अधिवक्ताओं ने जोरदार एवं भव्य स्वागत किया और सभी अधिवक्ताओं ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के विचारों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button