Friday, March 27, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश भाजपा कि नीति मारो और राज करो-अखिलेश

भाजपा कि नीति मारो और राज करो-अखिलेश

222

सरकार के खिलाफ बोलने वाले को भेज दिया जाता है जेल।बुंदेलखंड ने भाजपा को समर्थन दिया था, फिर भी आज हाथ खाली।लॉकडाउन में समाजवादियों ने दुखी लोगों की सहायता दी थी।सरकार ने भ्रष्टाचार और अपराध के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।पूर्व विधायक सतीश जटारिया और कांग्रेस नेता विजय वर्मा सपा में।सरकार ने अगर अपना वादा पूरा किया होता तो लॉकडाउन में जनता और नौजवानों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। ये तो कह रहे थे कि लैपटॉप, मोबाइल देंगे, लेकिन क्यों देंगे? हमारे बाबा मुख्यमंत्री तो लैपटॉप चलाना ही नहीं जानते, अगर जानते तो उसकी अहमियत को समझते।

बुन्देलखंड में डबल इंजन फेल हो गया है। भाजपा राज में बुन्देलखंड के हाथ कुछ नहीं लगा। भाजपा सरकार गरीब की जेब काटकर अमीरों की तिजोरी भर रही हैं। वह डराकर राजनीति करना चाहती है। भाजपा राज में हर कोई दुःखी है। किसानों, नौजवानों की समस्याएं बढ़ी हैं। भाजपा सरकार साढ़े चार साल तक न टेबलेट दे पाई और नहीं लैपटाप बांट सकी। भाजपा ने यूपी डायल 100 का कबाड़ा कर दिया। भाजपा ने जनता को कई बार लाइन में लगवा दिया। जनता इस बार मतदान के दिन लाइन लगाकर भाजपा को हटा देगी।
     

अखिलेश यादव ने आज झांसी में विजय रथयात्रा से सघन जनसम्पर्क के दौरान पारीछा, चिरगांव और मोंठ में विशाल जनसमुदाय ने स्वागत किया। यहां लोगों का जोश और उत्साह बता रहा था कि आने वाले समय में भाजपा का सफाया होगा। उन्होंने चिरगांव और मोंठ में एकत्र हजारों लोगों को, जिनमें बहुतायत में किसान, नौजवान थे, सम्बोधित किया। श्री यादव ने झांसी में पत्रकारों से भी वार्ता किया।

भाजपा ने अपने दम पर कुछ भी ठोस करने के बजाय, पिछली सरकार के दौरान शुरू की गईं परियोजनाओं और कार्यों के नाम बदलने पर ध्यान दिया है।उन्होंने कहा, “दुनिया की सबसे अच्छी (अपराध) प्रतिक्रिया प्रणाली डायल 100 को डायल 112 में बदलने के बाद, भाजपा ने इसे बर्बाद कर दिया। इसने बिजली बिल बढ़ाकर लोगों को झटका दिया है।” सपा प्रमुख ने कहा, “इस सरकार ने भ्रष्टाचार और अपराध के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं… टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) के पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी मुख्यमंत्री के क्षेत्र का है और इसकी जांच होनी चाहिए ।
     

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के साथ अंग्रेजों जैसा बर्बर व्यवहार किया है। किसानों को अपमानित किया। भाजपा के लोगों ने किसानों को जीप से कुचल दिया। ऐसा अंग्रेजी सरकार में भी नहीं होता था। यूपी की जनता भाजपा का सफाया करने जा रही है। अपने अपमान का बदला लेने जा रही है। दूसरों पर तुष्टिकरण का आरोप लगाने वाली बीजेपी दुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि झांसी और प्रदेश की जनता भाजपा के झांसे में नहीं आने वाली है। समाजवादी पार्टी को बुंदेलखंड में भारी जनसमर्थन मिल रहा है। इस बार बुंदेलखंड की जनता बीजेपी को शून्य कर देगी।


   अखिलेश ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि अगर समाजवादी पार्टी 22 महीने में एक्सप्रेस-वे बना सकती है तो बीजेपी को उसी काम को करने में 4.5 साल क्यों लगे? ऐसा इसलिए क्योंकि वे यूपी में लोगों के कल्याण के लिए काम नहीं करना चाहते हैं।बुंदेलखंड से बीजेपी के लिए दरवाजे बंद होंगे। लोग उनके झूठे वादों को स्वीकार नहीं करेंगे और भाजपा को सत्ता में नहीं आने देंगे। महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की कम आय ऐसे मुद्दे हैं जो आगामी चुनावों में भाजपा के भाग्य का फैसला करेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने साढ़े चार साल में गरीबों, किसानों, मजदूरों को बहुत दुख, तकलीफ और परेशानी दी है। जनता भाजपा को माफ नहीं करेगी। बुंदेलखंड में भूख, प्यास और गरीबी है। प्रदेश में अब बदलाव की लहर चल रही है। समाजवादी पार्टी भाजपा का विकल्प है। सपा को पूरे प्रदेश में भारी जनसमर्थन मिल रहा है। बुंदेलखंड में पहले चरण में कालपी, जालौन के बाद दूसरे चरण में बांदा, महोबा, ललितपुर, झांसी में जनता का अपार स्नेह और जनसमर्थन मिल रहा है।
 

 अखिलेश यादव ने कहा कि अंग्रेज बांटो और राज करो की नीति पर चलते थे, इसी तरह से भाजपा मारो और राज करो कि नीति पर चल रही है। नाम बदलने और दूसरों का काम अपना बताने वाली सरकार को जनता बदल देगी। श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की कानून व्यवस्था बर्बाद कर दी है। पुलिस से अन्याय और अत्याचार करा रही है। हिरासत में मौतें उत्तर प्रदेश में हो रही है। सबसे ज्यादा फर्जी एनकाउंटर यूपी में हुए हैं। दूसरों को माफिया, अपराधी कहने वाले मुख्यमंत्री ने खुद अपने खिलाफ गम्भीर धाराओं में दर्ज मुकदमों को वापस ले लिया।


     भाजपा सरकार ने बुंदेलखंड और यहां के लोगों की उपेक्षा की। मुख्यमंत्री पहली बार आए तो झांसी में मेट्रो चलाने की बात कह कर गए थे। झांसी में मेट्रो अभी तक नहीं चली। समाजवादी सरकार बनने पर झांसी को एक्सप्रेस-वे से जोड़ेंगे। उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में भाजपा का सफाया करेगी।आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष पूर्व विधायकगण सतीश जतारिया ने भाजपा छोड़कर और विजय विकास वर्मा ने कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।