निर्वाचन व्यय का रखें लेखा जोखा-जिलाधिकारी

अयोध्या। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी, विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 नितीश कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी वैध प्रत्याशियों को आयोग द्वारा निर्धारित किये गये प्रारूप पर रजिस्टर में अपने दिन-प्रतिदिन के निर्वाचन व्यय का लेखा जोखा रखा जाना है तथा इस रजिस्टर को निरीक्षण हेतु व्यय प्रेक्षक के समक्ष प्रस्तुत किया जाना है। व्यय प्रेक्षक की सहमति से प्रत्याशियों के निर्वाचन व्यय रजिस्टर के निरीक्षण के लिए तिथियां निर्धारित की गई है। प्रथम निरीक्षण विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र रुदौली में दिनांक 14 फरवरी 2022 को प्रातः 10 बजे से अपराहन 1 बजे तक, मिल्कीपुर विधानसभा में अपराहन 1 बजे से सायं 5 बजे तक, अयोध्या विधानसभा में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक तथा बीकापुर एवं गोसाईगंज विधानसभा में दिनांक 16 फरवरी 2022 को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक होगा। इसी तरह दितीय निरीक्षण रुदौली विधानसभा में दिनांक 19 फरवरी को प्रातः 10 बजे से अपराहन 1 बजे तक, मिल्कीपुर विधानसभा में अपराहन 1 बजे से सायं 5 बजे तक, अयोध्या विधानसभा में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक तथा बीकापुर व गोसाईगंज विधानसभा में दिनांक 21 फरवरी 2022 प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। तृतीय निरीक्षण रुदौली विधानसभा दिनांक 24 फरवरी 2022 को प्रातः 10 बजे से अपराहन 1 बजे तक, मिल्कीपुर विधानसभा में अपराहन 1 बजे से सायं 5 बजे तक, अयोध्या विधानसभा में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक तथा बीकापुर एवं गोसाईगंज विधानसभा में दिनांक 25 फरवरी 2022 को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्धारित तिथि व समय पर स्वयं अथवा अपने निर्वाचन व्यय-एजेंट के माध्यम से निर्वाचन व्यय रजिस्टर का निरीक्षण कराया जाना अनिवार्यता सुनिश्चित करें। उक्त का अनुपालन ना किए जाने की स्थिति में संबंधित प्रत्याशी के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की सुसंगत धाराओं के अधीन कार्यवाही संपादित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button