ज्योति मिश्रा ने बढ़ाया अयोध्या मान

राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता पद पर चयनित होकर ज्योति मिश्रा ने बढ़ाया अयोध्या जिले का मान।


अयोध्या/बीकापुर। ग्रामीण परिवेश से निकलकर अपनी मेहनत लगन और निष्ठा के दम पर ज्योति ने यूपीएससी परीक्षा पास कर राजकीय इंटर कॉलेज अयोध्या में गणित के प्रवक्ता पद पर चयनित होकर जिले का मान बढ़ाया।ज्योति शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। बीकापुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत बेनीपुर निवासी ज्योति पुत्री ओम प्रकाश मिश्रा की प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय बेनीपुर तथा हाई स्कूल व इंटर की शिक्षा दीपक इंटर कॉलेज बीकापुर से हुई तो वहीं उच्चशिक्षा डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से प्राप्त की वहीं B.Ed मेरठ विश्वविद्यालय से किया।

2021में ही टीजीटी व पीजीटी परीक्षा उत्तीर्ण की वही इस बार अपनी मेहनत लगन से यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर राजकीय इंटर कॉलेज अयोध्या में गणित प्रवक्ता पद पर चयनित होकर इतिहास रच दिया। ज्योति की सफलता से परिवारी जनों तथा ग्राम वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।वही अपने इस चयन पर ज्योति ने कहा की मेहनत लगन और निरंतर प्रयास से सफलता अर्जित हो पाई है उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता ओम प्रकाश मिश्रा भाई आशुतोष मिश्रा, व गुरुजनों को दिया!!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button