मिथिला के लाल का कमाल…

  • राजू यादव

      मिथिला के लाल अनुज कुमार झा ने श्री राम नगरी अयोध्या में रामराज स्थापित करने में सफल हो रहे हैं।  अनुज कुमार झा ने जनपद में वह कर दिखाया है जो आज तक रामनगरी में जिलाधिकारी रहते हुए शायद ही कोई करने में सफल रहा हो, जब से जिले का प्रभार संभाला है तब से वह जनपद की तस्वीर लगातार बदलने का प्रयत्न कर रहे हैं। आम जनमानस से लेकर खास तक उनसे किसी भी समय मिल अपनी समस्याओं से अवगत करा सकता है। अनुज कुमार झा 24 घंटे सातों दिन आम जनमानस के लिए उपलब्ध रहते हैं। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा जिले में आम जनमानस से ऐसा सामंजस्य बैठा कर कार्य कर रहे हैं जिससे सरकार के किसी भी प्रकार के निर्णय का विरोध रामनगरी अयोध्या में नहीं होता है।

कोविड-19 महामारी के दौर में अयोध्या जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने एक पीड़ित परिवार की मसीहा बन मदद कर एक उदाहरण प्रस्तुत किया है।मुस्तफाबाद बड़ागांव सोहावल तहसील, अयोध्या निवासी काशी कमल ने अपने बच्चों आयुष और पीयूष चौरसिया के कान का कोकलियर इंप्लांट्स( सीआई) शल्य चिकित्सा से प्रत्यारोपित कराया था, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा आमजन के प्रति अति संवेदनशील है। वह अपने जिले के प्रत्येक छोटी से छोटी समस्या पर खुद नजर रख रहे हैं।

अपनी माटी की महक जिस सम्मान से आए दुनिया का सबसे बड़ा  खिताब वही है अयोध्या जिले के जनप्रिय जिलाधिकारी बहुत ही ज्यादा विनम्र एक कुशल अधिकारी हैं। अनुज कुमार झा को ” पर्सन ऑफ द ईयर-2020 ” से सम्मानित किया गया है। राम नगरी अयोध्या में राम जन्मभूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय रहा हो या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दीपोत्सव का प्रयोजन हो या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन कार्यक्रम हो या मुस्लिम पक्षकार को सोहावल में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय अनुसार भूमि उपलब्ध कराने का कार्य जिलाधिकारी ने बिना भेदभाव सरकार की मंशा अनुरूप अपने दायित्व को पूरी निष्ठा के साथ निभाते रहे हैं। आज राम नगरी अयोध्या में आम जनमानस उन्हें प्रभु श्री राम के अनुज लक्ष्मण रूप में देख रहा है।  

मैथिली भाषा सऽ प्रथम UPSC कयनिहार आ वर्तमान मे अयोध्याक जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा केँ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्रक ट्रस्टी नियुक्त होयबाक उपलक्ष्यमे मिथिला मिरर हिनका ‘‘पर्सन ऑफ द ईयर-2020’’ सऽ सम्मानित करैत अछि। मिथिला मिरर हिनक उज्ज्वल भविष्यक संग-संग दीर्घायु होयबाक कामना करैत अछि।

   अयोध्या और मिथिला का एक अटूट रिश्ता सदियों से रहा है, क्योंकि मिथिला को भगवान राम की ससुराल रही है। अब इसे संयोग ही कहेंगे कि दोनों स्थानों का कनेक्शन नौ नवंबर को अयोध्या विवाद पर आए सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के दौरान भी बना रहा। मिथिला के बेटे अनुज झा ने अयोध्या के कलेक्टर के रूप में वहां शांति-व्यवस्था कायम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।अनुज कुमार झा 2009 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं।

इसे एक संयोग कहें या प्रभु श्री राम की इच्छा अयोध्या और मिथिला का एक अटूट रिश्ता सदियों से रहा है क्योंकि मिथिला को भगवान प्रभु श्री राम की ससुराल माना जाता है। अब इसे संयोग ही कहेंगे कि दोनों स्थानों का कनेक्शन 9 नवंबर को अयोध्या विवाद पर आए सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के दौरान भी बना रहा। मिथिला के बेटे अनुज कुमार झा ने अयोध्या के जिला अधिकारी के रूप में वहां शांति व्यवस्था कायम करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान निरंतर दे रहे हैं। राम मंदिर के फैसले के दिन से लेकर आज भी देश दुनिया की नजर अयोध्या पर बनी हुई है। अयोध्या के सर्वांगीण विकास के लिए जिलाधिकारी अनुज कुमार झा निरंतर प्रयत्नशील रहते हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशन में वह आयोध्या को निरंतर एक नए पथ पर ले जाने का प्रयास भी कर रहे हैं।

तमसा पुर्नरुद्धार योजना के लिए जल शक्ति मंत्रालय द्वारा “वाटर इनोवेशन एवार्ड” से सम्मानित जिलाधिकारी अनुज कुमार झा

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा को तमसा नदी के जीर्णोद्धार एवं कायाकल्प योजना के लिए वाटर इनोवेशन एवार्ड से दिल्ली में 28 अगस्त 2020 को सम्मानित किया गया। इस अवार्ड हेतु तमसा नदी के जीर्णोद्धार एवं कायाकल्प योजना भारत सरकार को जलशक्ति मंत्रालय द्वारा चयनित कर ली गयी है। इस योजना की पहल अनेक अधिकारियों के द्वारा की गयी लेकिन जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने इसमें विशेष पहल किया गया। राज्य सरकार एवं भारत सरकार के विभिन्न बैठकों मे इसके पुर्नरुद्धार पर विचार किया गया। अंततः भारत सरकार के द्वारा इससे सम्बंधित प्रोजेक्ट को स्वीकृति प्रदान की गयी। तमसा का ऐतिहासिक व पौराणिक महत्व है। इसके पुर्नरुद्धार की पहल स्थानीय एवं राष्ट्रीय मीडिया ने सराहना किया था।

जिलाधिकारी ने कहा कि इससे और भी पौराणिक व ऐतिहासिक स्थानों के पुर्नरुद्धार के लिए साहस मिला है जो हमें और प्रेरित करेगा।अनुज कुमार झा को इलेट्स वाटर इनोवेशन पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। अब पौराणिक महत्व रखने वाली तमसा नदी का जीर्णोद्धार करने में वह सफल रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप जल मंत्रालय द्वारा उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। हम यह कह सकते हैं कि प्रभु श्रीराम के कार्यों को सिद्ध करने में जिस प्रकार महावीर हनुमान सक्रिय रहे हैं ठीक उसी प्रकार से अयोध्या के सर्वांगीण विकास के लिए अनुज कुमार झा हनुमान जी की भूमिका में अयोध्या के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर साबित हो रहे हैं।

आईएएस अनुज कुमार झा जब से राम नगरी अयोध्या पहुंचे हैं वह प्रतेक क्षण एक नया इतिहास रचने का अथक प्रयास कर रहे हैं और राम की कृपा से उनके प्रयास सफल भी हो रहे हैं। अयोध्या आगमन के बाद जिस प्रकार राम मंदिर पर निर्णय आया उस में शांति व्यवस्था स्थापित करने में अनुज कुमार झा सफल रहे है। अयोध्या में दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम मुख्यमंत्री ने निर्धारित किया तो उसमें भी उन्होंने काफी सहजता से कार्य किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सफल रहे है।तत्पश्चात राम मंदिर निर्माण कार्यक्रम का भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित कार्यक्रम को भी उन्होंने सफलता से आयोजित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button