झूलेलाल महोत्सव का हुआ समापन

भगवान झूलेलाल जी का चालीहा का हुआ समापन। सिंधी समुदाए ने खूब हर्ष और उल्लास के साथ मनाया समारोह।

राकेश यादव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 25 लाख सिंधी समुदाए के लोगो ने भगवान झूले लाल जी का चालीहा महोत्सव खूब धूमधाम से मनाया। लागतार 40 दिनों तक सिंधी बाहुल्य क्षेत्रों में भगवान झूले लाल जी की पूजा अर्चना कर देश वा प्रदेश की उन्नति और सुख शांति की कामानाये की गई। सिंधी समाज के प्रमुख संगठनों के मुखिया अशोक मोतियानी,नानक चंद लखमानी,अशोक चांदवानी सतेन्द्र भवनानी रतन मेघानी श्याम कृष्ण नानी ने संयुक्त रूप से बताया कि आज गोमती नदी पर बड़ी तादात में सिंधी समाज के परवारों ने बहिरांणा साहिब की पूजा व कलश विसर्जन,गोमती नदी में किया इंद्रा नगर आलमबाग राजा जी पुरम मविया सहित सभी जगहों से सिंधी पंचायत के सभी मुखियों ने महिलाओं संग पंहुच कर विजर्जन कारक्राम में शामिल हुए।

इंद्रा नगर के मुखी साहेब हंसराज राज्यपाल राजू जसवानी ने कहा की 40 दिनो तक उनके यहां भगवान झूले लाल जी की पूजा अर्चना और प्रसाद का वितरण चलता रहा। आज इंद्रा नगर से बड़ी तादात में महिलानो ने भी गोमती नदी पर शिरकत की है। मीठी तैहरी के साथ नमकीन छोले को मिक्स करके प्रसाद वितरण किया गया। इस खास मौके पर प्रदेश लोक प्रिय मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंधी सामुदाय को बधाई संदेश मिलने पर मेला कमेटी के अध्यक्ष अशोक चंदवानी सिंधु सभा के अध्यक्ष अशोक मोतियानी सिंधी अकादमी के उपाध्याच नानक चंद लखमानी वा दीपक लालवानी संजय जसवानी श्याम कृष्णनानी ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है। जिन्होंने सिंधी समाज को इस विशेष मौके पर बधाई संदेश भेजा है। सिंधु सभा के अध्यक्ष अशोक मोतियानी वा कमेटी के अध्यक्ष अशोक चंदवानी अकादमी के उपाध्यक्ष नानक चंद लखमानी ने कहा की इस खास मौके पर मुख्यमंत्री के बधाई संदेश से प्रदेश भर में 25 लाख सिंधी समाज में खुशी का माहौल है। इससे पूर्व सुबह शिव शान्ति आश्रम में संत सांई जी के साथ सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल जी की पूजा अर्चना कर गीत संगीत का कारक्रम सम्पन्न हुआ जिसमे बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button