जेसीबी बाइक की जोरदार टक्कर

जेसीबी व बाइक की जोरदार टक्कर बाइक सवार को जिला अस्पताल किया गया रिफर। रेफर

पवन कुमार

अयोध्या। पटरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत रोजागांव चीनी मिल, गनौली छई मोहड़ी के पास विपरीत दिशा से आ रही जेसीबी व बाइक की जोरदार टक्कर हो जाने से बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल। जानकारी के मुताबिक अखिलेश तिवारी 40 साल ग्राम करौंदी रोजा गांव चीनी मिल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। जोरदार टक्कर होने के बाद जेसीबी के आगे का सूढ़ अखिलेश तिवारी के पेट में घुस जाता है और उनका पेट फट जाता है। जिससे वो बुरी तरह जख्मी हो जाते है। स्थानीय लोगों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार घटना 7:00 बजे की बताई जा रही है। हर रोज की भांति शुक्रवार को भी 7:00 बजे चीनी मिल ड्यूटी करने के लिए निकले थे, उनके साथ दूसरा व्यक्ति बृजेश यादव 35 साल ग्राम रानेपुर भी बाइक पर सवार था। और टक्कर होने के बाद अखिलेश तिवारी 40 ग्राम करौंदी थाना मवई को गंभीर चोटें आई हैं। वही बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति बृजेश यादव 35 ग्राम रानेपुर थाना मवई को हल्की चोटें आई हैं। घायल व्यक्तियों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल रेफर कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button