फूलन देवी के सहादत दिवस पर बीआईपी स्थापित करेगी फूलन देवी की प्रतिमा-जसपाल निषाद

बीरांगना फूलन देवी के सहादत दिवस पर 25 जुलाई को प्रदेश के 18 मंडलो में बीआईपी पार्टी स्थापित करेगी फूलन देवी की प्रतिमा।

अयोध्या। आगामी 25 जुलाई को वीआईपी पार्टी के बैनर तले प्रदेश के 18 मंडलो में प्रस्तावित समारोह पूर्वक मनेगा फूलन देवी का शहादत दिवस और स्थापित होगी फूलन देवी की प्रतिमा।इसी दिन अयोध्या में भी फूलन देवी की प्रतिमा की जायेगी स्थापित।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी है।पार्टी के अयोध्या जिलाध्यक्ष जसपाल निषाद ने बताया कि पार्टी सुप्रीमो सन ऑफ मल्लाह माननीय मुकेश साहनी व प्रदेश अध्यक्ष चौ0 लौटनराम निषाद प्रदेश के 18 मंडलो में बीडीओ कांफ़्रसिंग के जरिये मोदी के गढ़ बनारस से इस कार्यक्रम की एक साथ शरुवात करेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज में महिला सशक्तिकरण तथा उनके उत्थान पर जोर देने के लिए इस बार वीआईपी पार्टी उत्तर प्रदेश के 18 मंडलो में शुरुवात करने जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button