20 दिन बाद रिटायर होने वाला जेलर बना अधीक्षक। जेलर से अधीक्षक संवर्ग की डीपीसी में सात को मिली प्रोन्नति।
राकेश यादव
लखनऊ। कारागार विभाग में जेलर से अधीक्षक पद पर प्रोन्नति के शासन में बीते दिनों विभागीय प्रोन्नति कमेटी (डीपीसी) की बैठक हुई। इस बैठक में सात जेलर का अधीक्षक पद पर प्रोन्नत किया गया। दिलचस्प बात यह देखने को मिली कि 20 दिन बाद 30 जून 2026 को सेवानिवृत होने वाले जेलर का अधीक्षक पद पर प्रोन्नत किया गया है। यह मामला विभागीय अधिकारियों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक विभागीय प्रोन्नत कमेटी की बैठक में जेलर सुरेश मिश्रा, राजीव मिश्रा, राजेंद्र सिंह, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, नागेश कुमार सिंह, राजकुमार और ध्रुव कुमार सिन्हा को अधीक्षक पद पर प्रोन्नत किया गया है। करीब एक साल पूर्व इस संवर्ग की प्रोन्नति कमेटी की बैठक हुई थी। इसमें कई लोगों प्रोन्नति पाने से वंचित रह गए थे।
जेलर से अधीक्षक पद पर प्रोन्नत हुए जेलरों में वर्तमान समय में मुरादाबाद जेल पर तैनात जेलर सुरेश कुमार मिश्रा का 10 दिन पहले स्थानांतरण सत्र में बागपत जेल पर तबादला कर दिया गया। 30 जून 2026 को सेवानिवृत होने वाले जेलर सुरेश कुमार मिश्रा को 20 दिन पहले अधीक्षक पद पर प्रोन्नति कर दिया गया। इस प्रोन्नति को लेकर विभागीय अधिकारियों में तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे है। उधर विभाग के एक उच्चाधिकारी ने सात जेलरों की अधीक्षक पद पर प्रोन्नति दिए जाने की पुष्टि की है।



