Tuesday, March 17, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या बिना मास्क 35 लोगो का चालान

बिना मास्क 35 लोगो का चालान

182

मवई पुलिस की बड़ी कार्यवाही,बिना मास्क के लोगों का किया चालान।

अयोध्या/भेलसर। मवई थाना क्षेत्र अंतर्गत मवई चौराहा पर बुधवार की शाम को वरिष्ठ उपनिरीक्षक आरसी यादव ने चेकिंग अभियान चलाया।जिसमे बिना मास्क के फर्राटा भर रहे दो पहिया वाहनों को रोक कर चालान काटा गया।अभियान में 35 लोगो का बिना मास्क पर चालान काटा गया।साथ ही 3500 रुपये का सम्मन शुल्क भी वसूला गया।

वही बिना हेलमेट व कागजात न होने पर दस दो पहिया वाहनों का चालान भी किया गया।
मवई थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक आर सी यादव ने बताया कि पूरे थाने के सभी क्षेत्रों में कुल 111 लोगों का बिना मास्क पर चालान काटा गया।साथ ही 11 हजार रुपये समन शुल्क भी वसूला गया।