पुलिस प्रहरी एप्प की निविदा बिड खुलने पहले सूचना हुई लीक

लखनऊ l पुलिस को हाईटेक करने को उसको तकनीक से और मजबूत करने के उद्देश्य से प्रहरी नामक एप्प के लिए निविदाएं जेम द्वारा की जा रही है. जिसमे 17 अगस्त 2022 निविदा खुलने की आखरी तारीख है निविदा खुलने से पहले ही शामिल होने वाली कंपनी (sezeler system ) के पास निविदा से1संबंधित बजट, बिड दरें, आदि पुलिस तकनीकी विभाग द्वारा पहले से ही उपलब्ध करा दी गई है. इसके साथ ही कंपनी के इंजीनियर राघव (मो 9886562738) ने बताया कि यह निविदा पहले केंसिल करा दी गई थी और कुछ बदलाव करा कर दुबारा निविदा निकाली गई है.

जिसमे हमारी कंपनी अन्य प्रदेशों में कार्य कर रही यहां भी करेंगे इसके साथ गोपनीय जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्य मे पुलिस विभाग के तकनीकी सेवाएं के एसपी स्तर के अधिकारी संपर्क में हैं उन्हीं के माध्यम से निविदा निकलने से पहले एडीजी स्तर के अधिकारियों के सामने प्रजेंटेशन हो चुका है. अब सवाल यह बनता है कि इतनी संवेदनशील कार्य हेतु ऐसे अधिकारी इन कंपनियों को क्यों सहयोग कर रहे लेकिन यह साफ है कि निविदा की गोपनीयता को भंग करते हुए. एप्प बजट, बिड दरें इत्यादि निविदा खुलने से पहले लीक होना बड़ी गंभीरता का विषय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button