देश को गुमराह कर रहा इंडी गठबंधन-ब्रजेश पाठक

माहौल पूरी तरह भगवामय, भाजपामय और मोदीमय। विपक्ष को प्रत्याशी ढूंढे नहीं मिल रहे हैं । इंडी गठबंधन, रैली करके देश को गुमराह कर रहा। इंडी गठबंधन “भ्रष्टाचार के भाईचारे का डेली सोप” है ही पाठक ब्रजेश पाठक ने शेर भी सुनाया, “घोटाला बड़े चाव से करते रहे हैं वो, और ये भी चाहते हैं कोई जांच भी ना हो” ये इंडिया नहीं घमंडिया गठबंधन है। इस घमंडिया गठबंधन के लोग जो या तो जेल में हैं या vel par हैं, मिलकर चिल्ला रहे भ्रष्टाचार बचाओ। आज पूरे देश में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। माताएं बहनें मोदी जी के समर्थन में अपने घरों से निकली हैं। यह घमण्डिया लोग, सनातन, रामचरितमानस के अपमान पर चुप रहते हैं। केजरीवाल, संजय सिंह, सिसोदिया, लालू, हेमंत सोरेन इन सब पर कोर्ट के मामले हैं। तो क्या इंडी गठबंधन कोर्ट के खिलाफ रैली कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के लोग जिनको गाली देते हैं, उन्ही से गलबहियां करते है। सपा के कार्यकाल में वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया होता था,सपा के परिवारवाद से जनता पूरी तरह ऊबी हुई है। देश को गुमराह कर रहा इंडी गठबंधन-ब्रजेश पाठक

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर है, यूपी में एकतरफ़ा लहर है। प्रथम चरण का नामांकन ख़त्म हो चुका है, दूसरे चरण का नामांकन चल रहा है, पूरे प्रदेश में माहौल भगवामय, भाजपामय और मोदीमय है। प्रधानमंत्री के गरीब कल्याण के कार्यों के कारण मोदी जी के प्रति जनता के मन में विश्वसनीयता घर कर गई है। गरीब के जीवन स्तर में सुधार आया है। वे ग़रीबी से निकल रहे हैं। मोदी जी के नेतृत्व में इस बार 400 पार का आँकड़ा बीजेपी अवश्य पार करेगी क्योंकि अबकी बार जनता मोदी जी को चुनने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन गुमराह कर रहा है। रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार के भाई-चारे का डेली सोप देखा होगा। हमने देखा कि भ्रष्टाचारी किस घमंड से अपने भ्रष्टाचार को जस्टिफाई कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी कहते हैं कि ’भ्रष्टाचार हटाओ’, मगर इंडी गठबंधन के नेता कहते हैं कि ’भ्रष्टाचारी को बचाओ। इंडी गठबंधन के नेता प्रधानमंत्री मोदी जी परं चाहे कितने भी हमले कर लें, प्रधानमंत्री मोदी रुकने वाले नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी जी के लिए देश की 140 करोड़ जनता उनका परिवार है, और मोदी जी अपने परिवार को भ्रष्टाचारियों से बचाने की लड़ाई लड़ रहें हैं।

उन्होंने कहा कि जिसने देश को लूटा है, उसे तो लौटाना ही पड़ेगा, ये मोदी की गारंटी है। ये घोटालेबाजों की बारात है जहां सब देश को लूटना चाहते हैं और यह भी चाहते हैं कि उनके भ्रष्टाचार पर चर्चा न हो। मतलब ‘‘घोटाला अपना हर रोज बड़े चाव से करते हैं वो और ये भी चाहते हैं कि कोई एक्शन भी न हो‘‘ ये गठबंधन, जनबंधन नहीं, ठगबंधन है।
श्री पाठक ने कहा कि कांग्रेस-आम आदमी पार्टी दिल्ली में तो इलू-इलू कर रही है लेकिन पंजाब में ’हम आपके हैं कौन’ हो रहा है। पश्चिम बंगाल में ममता ने साथ में लड़ने से इनकार कर दिया। बिहार में आरजेडी ने अपने उम्मीदवार पहले घोषित कर दिए। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे ने अपने उम्मीदवार पहले घोषित कर दिए। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी छोड़ कर सांसद और विधायक जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को कोई भाव नहीं दे रहा।

इंडी गठबंधन के नेता देश तोड़ने की बात करते हैं लेकिन उस पर एक्शन की बजाय लोकसभा का टिकट देते हैं। ये देश की शक्ति का अपमान करते हैं लेकिन सब चुप रहते हैं। ये शाहजहां शेख जैसे अपराधी पर चुप रहते हैं। ये हिंदू देवी-देवताओं के अपमान पर चुप रहते हैं। ये झूठे आरोप लगाते हैं लेकिन बाद में माफी मांगते हैं।उन्होंने कहा कि इनके नेताओं के चेहरे देखिये, हर एक चेहरे पर घोटाले और भ्रष्टाचार का काला धब्बा है।जेल में बंद नेताओं को कोर्ट भी जमानत नहीं दे रही है। सत्येन्द्र जैन, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह को कोर्ट जमानत नहीं दे रही है। केजरीवाल और हेमंत सोरेन को भी जमानत नहीं मिल पा रही है। कांग्रेस को इनकम टैक्स की रिकवरी नोटिस को हाईकोर्ट भी सही ठहरा चुका है। आज कल देश में विपक्षी पार्टियों द्वारा भ्रष्टाचार को मैडल की तरह पेश करने का फैशन चल पड़ा है। उनका भ्रष्टाचार ही उनका शिष्टाचार बन गया है। मामला कोर्ट में हो, तब भी इन सबको चिल्लाना है। कोर्ट में दलीलें काम नहीं आती तो बाहर में हल्ला मचाते हैं।

प्रदेश में इंडी गठबंधन के पार्टनर्स में कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व 5000 करोड़ रुपये के घोटाले में जेल से बेल पर चल रहा है। जीप घोटाले से लेकर हेलिकॉप्टर घोटाले तक और देश के लोकतंत्र को बदनाम करने से लेकर चीन की सत्तारूढ़ पार्टी से MOU साइन करने तक, इन पर आरोप लगे हुए हैं और मजा ये कि ये गर्व से इसे बताते नहीं थकते। दूसरे पार्टनर समाजवादी पार्टी को सब जानते हैं कि किस तरह से प्रदेश को गर्त में धकेला है। इन्होंने यूपी को भ्रष्टाचार प्रदेश और दंगा प्रदेश बनाया। इन्होंने प्रदेश के संसाधनों को लूटने का समाजवादी मॉडल विकसित कर रखा था। वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया इनकी मुख्य नीति थी।उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। जनता किसी के भी झाँसे में आने वाली नहीं है। यूपी में 80 की 80 सीटें भाजपा की झोली में देगी। देश को गुमराह कर रहा इंडी गठबंधन-ब्रजेश पाठक

(हिमांशु दुबे)

Related Articles

Back to top button