UP में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल-अखिलेश

UP में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल-अखिलेश

राजेन्द्र चौधरी

भाजपा पर आरोप लगाते हुए नेता विरोधी दल अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाली के स्तर पर पहुंच गई हैं। अस्पतालों में दवा और इलाज दोनों का अभाव है। मुख्यमंत्री जी के तमाम दावों के बावजूद अस्पतालों की दशा सुधरने का नाम नहीं ले रही है। विज्ञापनों या बड़बोले बयानों से अव्यवस्था को छुपाया नहीं जा सकता है।कन्नौज में जिला अस्पताल की ऐसी दुर्दशा है कि यहां के लोग दूसरे जिलों में इलाज के लिए जाने लगे हैं। यहां भाजपा सरकार ने समाजवादी सरकार के समय की व्यवस्था को बर्बाद कर जनता को बीमार रहने को बाध्य कर दिया है

READ MORE-मंत्री ने अर्थदंड जमा कराते हुए कैदी को रिहा कराया


राजधानी लखनऊ में, जहां पूरा शासन-प्रशासन सिर पर है, अस्पतालों में बीमार लोगों को समय से सही इलाज नहीं मिल पाता है। दिल के कई मरीज इलाज के अभाव में दम तोड़ चुके हैं। पीजीआई में चार दिनों से भर्ती होने के लिए गाजीपुर की महिला भटक रही थी। उसे बीस साल से दिल की बीमारी थी। समय से इलाज न मिलने से उसकी रात को टिन शेड के नीचे बैठे-बैठे मौत हो गई। सपा सरकार में एक रूपये के पर्चे पर गंभीर बीमारियों दिल, किडनी, कैंसर, लीवर आदि के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई थी। कैंसर रोगियों के लिए कैंसर अस्पताल की अलग नींव रखी गई थी। भाजपा सरकार ने खुद तो कुछ किया नहीं जो सुविधाएं थी उन्हें भी बर्बाद कर दिया। सिर्फ प्रचार और भ्रष्टाचार ही भाजपा सरकार में हो रहा है। यह सरकार पूरी तरह संवेदनहीन और जनविरोधी है।

UP में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल-अखिलेश

Related Articles

Back to top button