गेहूं क्रय केंद्र संचालन हेतु दिशा निर्देश जारी

अयोध्या। मंडलायुक्त नवदीप रिणवा ने मंडल के समस्त जनपदों में गेहूं क्रय केंद्र संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया है। उन्होंने बताया कि अयोध्या मंडल में रबी विपणन वर्ष 2022-23 में न्यूनतम मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत अयोध्या सम्भाग के जनपदों, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सुल्तानपुर, बाराबंकी व अमेठी में दिनांक 01 अप्रैल, 2022 से गेहूं क्रय प्रारम्भ होना निर्धारित है, इसके लिये जनपदों में सरकारी गेहूं क्रय केन्द्रों की स्थापना एवं उन पर जरूरी संसाधन एवं सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। इस वर्ष शासन द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य रू0 2015- प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है।

सम्भाग के जनपदों में संचालित होने वाले गेहूं क्रय केन्द्रों पर गेहूं विक्रय करने एवं न्यूनतम मूल्य समर्थन योजना का लाभ पाने हेतु किसान बन्धुओं को खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट  https://fcs-up.gov.in पर स्वयं अथवा साइबर कैफे या अपने नजदीकी जनसेवा केन्द्र पर जाकर नवीन किसान पंजीकरण व पूर्व पंजीकरण का नवीनीकरण कराना होगा, जो दिनांक 16 मार्च, 2022 से प्रारम्भ हो चुका है। किसान बंधु अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण करायें एवं अपना गेहूं सरकारी क्रय केन्द्रों पर विक्रय कर न्यूनमत मूल्य समर्थन योजना का लाभ पायें। अधिक जानकारी के लिये संभागीय खाद्य नियंत्रक अयोध्या संभाग से प्राप्त की जा सकती है। उक्त जानकारी सम्भागीय खाद्य नियंत्रक अयोध्या सम्भाग द्वारा दी गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button