जी0एस0टी0 जागरूकता एवं पंजीयन अभियान

जी0एस0टी0 जागरूकता एवं पंजीयन अभियान के तहत अप्रैल, 2022 से अब तक लगभग 98032 नये पंजीयन कराये गये।


लखनऊ।
प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के क्रम में जी0एस0टी0 जागरूकता एवं जी0एस0टी0 पंजीयन हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। वर्ष 2022-23 में 01 अप्रैल, 2022 से अब तक लगभग 98032 नये पंजीयन करा दिये गये हैं। इस अभियान के तहत 1313 कैम्प लगाये गये, जिनमें लगभग 16718 प्रतिभागी रहे। इसके अलावा 846 सेमिनार, 33 मेगा सेमिनार, 813 होर्डिंग, व 45775 टैम्प्लेट वितरित किये गये हैं।वाणिज्य कर विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में जी0एस0टी0 में पंजीकृत व्यापारियों की संख्या 18.15 लाख है। जीएसटी पंजीयन प्राप्त करने वाले व्यापारियों को व्यापार में सुविधा के साथ-साथ दुर्घटना बीमा योजना का भी लाभ मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button