राज्यपाल ने “साथी हाथ बढ़ाना” पुस्तक का किया विमोचन

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने “साथी हाथ बढ़ाना” पुस्तक का भव्य विमोचन किया। इस अवसर पर शिक्षा, समाज सेवा और जनसहभागिता के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की माननीया राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज राजभवन (जनभवन) में सुनील कुमार यादव, चीफ फार्मेसिस्ट, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय, लखनऊ एवं बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) ट्रेनर द्वारा लिखित पुस्तक “साथी हाथ बढ़ाना – Basic Life Support (BLS): Emergency Response and Life-saving Skills” का विधिवत विमोचन किया।

इस अवसर पर माननीया राज्यपाल महोदया ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर दिया गया बेसिक लाइफ सपोर्ट किसी व्यक्ति का जीवन बचा सकता है। उन्होंने लेखक सुनील कुमार यादव को इस महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी पुस्तक के प्रकाशन पर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी तथा विश्वास व्यक्त किया कि यह पुस्तक स्वास्थ्यकर्मियों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों के लिए समान रूप से उपयोगी सिद्ध होगी।

कार्यक्रम में पुस्तक के प्रकाशक अक्षय जैन, आयुष विभाग के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश द्विवेदी, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. महेश नाथ सिंह, अंकुर यादव एवं रविन्द्र यादव उपस्थित रहे।इस अवसर पर जनभवन की लाइब्रेरी के लिए प्रकाशक द्वारा पुस्तक की 10 प्रतियाँ भेंट की गईं। साथ ही माननीया राज्यपाल महोदया के विशेष कार्याधिकारी (OSD), ADC, CSO एवं अन्य अधिकारियों को भी पुस्तक की प्रतियाँ सादर भेंट की गईं।

उल्लेखनीय है कि “साथी हाथ बढ़ाना – Basic Life Support (BLS): Emergency Response and Life-saving Skills” पुस्तक का उद्देश्य बेसिक लाइफ सपोर्ट, आपातकालीन प्रतिक्रिया एवं जीवनरक्षक कौशल को सरल, वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक रूप में जन-जन तक पहुँचाना है, जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में अधिक से अधिक लोगों का जीवन बचाया जा सके।

Related Articles

Back to top button