लेखाधिकारी नगर निगम अलीगढ़ पर शासन ने बैठाई जांच

लेखाधिकारी नगर निगम अलीगढ़ पर शासन ने बैठाई जांच पर अभी तक कोई संतोषजनक कारवाही नही।


अनिल कुमार सिंह वेब वार्ता समाचार एजेंसी लखनऊ


अलीगढ़। नगर निगम में नियुक्त लेखाधिकारी राजेश गौतम के खिलाफ शासन स्तर पर जांच बैठाई गयी है। शासन के उप सचिव के आदेश पर जिलाधिकारी अलीगढ़ ने उप जिलाधिकारी को जांच का आदेश दिया है। हाथरस सांसद ने भी 27 जनवरी 2021 को लेखाधिकारी के खिलाफ नगर विकास मंत्री को पत्र लिखकर शिकायत की है जिसमे कहा था कि नगर निगम अलीगढ़ में कार्यरत राजेश गौतम लेखाधिकारी के पद पर काफी समय से कार्यरत है।राजेश गौतम के खिलाफ अन्य जांच भी चल रही है।राजेश गौतम के अलीगढ़ में कार्यरत रहने से उक्त जांच प्रभावित हो रही है।

जिलाधिकारी ने इस संबंध में उप जिलाधिकारी को जांच सौपी है। सूत्रानुसार कुछ समय पूर्व राजेश गौतम लेखाधिकारी द्वरा समय से भुगतान न करने के कारण कई गोवंशों ने चारा समय से न मिलने के कारण दम तोड़ दिया था।अब देखना यह है कि उक्त लेखाधिकारी के खिलाफ जांच कर शासन द्वारा क्या कार्यवाही की जाएगी। इस तरह के लापरवाह अधिकारी शासन प्रशासन में अपने रसूक के दम पर एक लंबे समय तक एक जगह कार्यरत रहकर अपनी गैरजिम्मेदारी से मुख्य मंत्री योगी अदित्यनस्थ की जनहित में चल रही सरकारी योजनाओं को पलीता लगा रहे हैं और सरकार की छवि को खराब कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button