गोण्डा जिलाधिकारी भाजपा कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे है-पटेल

राजेन्द्र चौधरी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश को पत्र लिखकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने शिकायत की है कि जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी गोण्डा भाजपा कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे है इनको तत्काल प्रभाव से वर्तमान पद से हटाया जाना चाहिए।श्री पटेल ने कहा है कि गोण्डा के जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही वर्तमान में कैसरगंज से भाजपा सांसद बृृजभूषण शरण सिंह और गोण्डा सदर विधायक श्री प्रतीक भूषण सिंह एवं सत्तारूढ़ दल भाजपा के इशारे व दबाव में काम कर रहे है। बताया गया है कि जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सांसद बृृजभूषण शरण सिंह के रिश्ते में समधी लगते है और सांसद के व्यक्तिगत निजी कार्यक्रमों में शामिल रहते हैं। जिससे चुनाव प्रभावित हो रहा है तथा आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन हो रहा है।समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने मांग की है कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक चुनाव सम्पन्न कराने के लिए जनपद गोण्डा के वर्तमान जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान पद से हटाया जाए तथा जनपद से बाहर स्थानान्तरित किया जाए तथा आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाय।
                   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button