ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्र को गोल्ड मैडल

इण्टरनेशनल मैथमेटिक्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्र को गोल्ड मैडल।

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानुपर रोड कैम्पस के कक्षा-9 के मेधावी छात्र अच्युत पाण्डेय ने साइन्स ओलम्पियाड फाउण्डेशन, गुड़गांव, हरियाणा, के तत्वावधान में आयोजित इण्टरनेशनल मैथमेटिक्स ओलम्पियाड में गोल्ड मेडल अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कई देशों के छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के इस मेधावी छात्र ने गणित विषय अपने ज्ञान का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अर्जित किया। अच्युत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों व विद्यालय के प्रेरणादायी वातावरण को दिया है।


श्री शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजकों ने सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र को गोल्ड मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए सी.एम.एस. अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास कर रहा है जिसकी बदौलत सी.एम.एस. छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नये नये कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button