गरीब राज पार्टी का बिना शर्त सपा को समर्थन

राजेन्द्र चौधरी

समाजवादी पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था जताते हुए आज गरीब राज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह जाटव ने बिना शर्त पार्टी का समर्थन व सहयोग समाजवादी पार्टी को देने के साथ उसका विलय भी समाजवादी पार्टी में कर दिया है। रघुराज सिंह जाटव ने कहा कि संवैधानिक मूल्यों की रक्षा कर समता, स्वतंत्रता एवं बंधुत्व के मानवीय मूल्यों की स्थापना करने तथा सामाजिक, राजनैतिक व आर्थिक परिवर्तन हेतु गरीब राज पार्टी का समाजवादी पार्टी में विधिवत विलय का प्रस्ताव किया गया है।


    समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने आज रघुराज प्रताप सिंह सहित धीरेन्द्र कुमार वर्मा पूर्व चेयरमैन उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव बैंक लि0 राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त तथा श्री सिद्धांत पटेल चेयरमैन जिला सहकारी बैंक लि0 बाराबंकी को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई।क्रांतिकारी मूक नायक दल भारत पार्टी आगरा के बाबा मनीष कोमल शंखचूड़, महेन्द्र पाल, इलियास अंसारी, मोहम्मद आबिद अली तथा रोहित नरवार ने भी आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने उम्मीद जताई है कि इन साथियों के आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी।
               

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button