आधुनिक दोना पत्तल मेकिंग मशीन का निःशुल्क वितरण

अयोध्या। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आधुनिक दोना पत्तल मेकिंग मशीन इच्छुक अभ्यर्थीध्कारीगर को निःशुल्क वितरण हेतु आवेदन पत्र दिनांक 18 अप्रैल 2022 तक आमंत्रित किये जाते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आधार, पैन, शिक्षा, जाति प्रमाण-पत्र के साथ कार्यालय कार्य दिवस में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, सत्यवती सदन, वेनीगंज रोड़, निकट देवकाली मंदिर, फैजाबाद अयोध्या सम्पर्क कर अपना आवेदन कर सकते हैं। लाभार्थियों का चयन विभाग से गठित चयन कमेटी द्वारा किया जायेगा, जिसकी तिथि निर्धारित होने पर अभ्यर्थियों को अवगत कराया जायेगा। साक्षात्कार में स्वयं भाग लेना अनिवार्य होगा। इसके लिए विभाग द्वारा कोई यात्रा भत्ता देय नही होगा। उक्त जानकारी जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button