भाजपा सरकार में नौजवानों,किसानों की उपेक्षा-पूर्व रक्षामंत्री

जौनपुर जनपद की विधानसभा क्षेत्र मल्हनी में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लकी यादव के समर्थन में आज जनसभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि किसानों, नौजवानों की भाजपा सरकार में उपेक्षा हो रही है। समाजवादी पार्टी उनकी समस्याओं को उठाती रही है और उनके समाधान पर भी सोचती है।श्री यादव ने कहा कि किसान को पैदावार की लाभप्रद कीमत नहीं मिलती है। व्यापार बढ़ नहीं रहा है। पढ़े लिखे करोड़ों नौजवान बेरोजगार है। उनको रोटी-रोजी नहीं मिल रही है। समाजवादी पार्टी का एक लक्ष्य है कि हमारे नौजवानों, किसानों, गरीबों को विशेष सुविधा देकर उनकी सेवा करेंगे।


    मुलायम सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों, नौजवानों, व्यापारियों की उम्मीदों को  पूरा करेगी। उन्होंने समाजवादी पार्टी और गठबंधन के सभी प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।श्री यादव ने कहा कि समाजवादी जो कहते हैं वह करते हैं। दूसरी पार्टियां अपने वादे नहीं निभाती है। समाजवादी पार्टी पर लोगों का भरोसा है। देश के विकास में किसानों, व्यापारियों नौजवानों का बड़ा योगदान रहता है। उन्होंने कहा कि आज कहीं हिंसा है, अत्याचार है और कहीं जात के नाम पर भेदभाव हो रहा है। हम कोई भेदभाव नहीं करते है, सबको साथ लेकर चलते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button