खाद्यान्न वितरण चक्र 06 से 18मार्च तक होगा सम्पन्न

अयोध्या। जनपद के समस्त अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को अवगत कराया जाता है माह मार्च, 2022 में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत नियमित खाद्यान्न (गेहूँ/चावल) के वितरण प्रथम वितरण चक्र में दिनांक 06.03.2022 से प्रारम्भ होकर दिनांक 18.03.2022 तक सम्पन्न होगा। उक्त अवधि में अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 कि0ग्रा0 खाद्यान्न (20 कि0ग्रा0 गेहूँ व 15 कि0ग्रा0 चावल) तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 05 कि0ग्रा0 खाद्यान्न (03 कि0ग्रा0 गेहूँ व 02 कि0ग्रा0 चावल) का निःशुल्क वितरण लाभार्थियों में सुनिश्चित कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जनपद के प्रत्येक अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को खाद्यान्न के साथ-साथ 01 कि0ग्रा0 आयोडाइज्ड नमक, 01 कि0ग्रा0 साबुत चना तथा 01 ली0 रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल का निःशुल्क वितरण किया जायेगा। राशन कार्डधारकों को पोर्टेबिलिटी के अन्तर्गत पाँचो सामग्री एक साथ प्राप्त करने की सुविधा उचित दर विक्रेता के स्टॉक में उपरोक्त वस्तुओं की उपलब्धता की सीमा तक अनुमन्य रहेगी।

माह मार्च 2022 में नियमित खाद्यान्न वितरण की अन्तिम तिथि माह की 18 तारीख निर्धारित है। जिन कार्डधारकों का ई-पॉस मशीन पर अॅगूठा नहीं लगता है, वह माह की 18 तारीख को पहचान पत्र (आधार कार्ड) तथा मोबाइल के साथ सम्बन्धित कोटे की दुकान पर जाकर मोबाइल ओ0टी0पी0 के माध्यम से अपना खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं। कोटे पर कार्डधारकों की भीड़ न लगे, इसके लिये कोटेदार द्वारा उन्हें पहले से एक टोकन दिया जायेगा। कार्डधारक टोकन के अनुसार कोटे पर आकर बनाये गये गोले में खड़े होकर अपनी बारी पर गल्ला लेंगें। कार्डधारकों का भी दायित्व होगा कि वह कोरोना वायरस के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग को बनाये रखने के लिये कम से 01-01 मीटर की दूरी पर खड़े होकर राशन प्राप्त करें। किसी भी दशा में दुकान पर भीड़ न लगे। कोरोना महामारी के संक्रमण के दृष्टिगत समस्त राशन कार्डधारकों से अपील की जाती है कि राशन लेते समय सोशल डिस्टेंसिंग का अनिवार्य रुप से पालन करें। कोटे की दुकान पर बनाये गये गोले में खड़े होकर अपनी बारी से ही राशन प्राप्त करें। सभी कार्डधारक अपना मुँह मास्क, गमछा, रुमाल व दुपट्टा आदि से ढक कर ही कोटे की दुकान पर आयें तथा साबुन-पानी, डिटाल व सेनेटाइजर आदि से हाथ धोने के उपरान्त ही ई-पॉस मशीन में अपना अॅगूठा लगाकर खाद्यान्न प्राप्त करें। कोटेदार, सोशल डिस्टेंसिग का पालन कराने हेतु बनाये गये गोले में खड़े होने के लिये कार्डधारक से अनुरोध करते हुये सुचारु रुप से खाद्यान्न निर्गत करेंगें। उक्त जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी ने दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button