टोल टैक्स को लेकर दो पक्षों में मारपीट

योगेन्द्र यादव के साथ पंकज कुमार

अयोध्या/सतीचौरा l तहसीन पुर टोल प्लाजा पर आज दोपहर टोल टैक्स देने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई l मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंची रौनाही पुलिस में मामला शांत कराया l प्राप्त सूचना के अनुसार देवरा कोर्ट निवासी भाजपा नेता बंटी तिवारी अपनी कार से फैजाबाद की ओर जा रहे थे तो टोल प्लाजा पर कर्मचारियों ने टैक्स मांगा तो उनकी तरफ से अंकुर मिश्रा ने गाली गलौज के साथ झगड़ा शुरू कर दिया l इसी टोल प्लाजा पर कार्यरत किला गांव निवासी महेश तिवारी ने विरोध में मारपीट शुरू कर दी उनके साथ उनके रिश्तेदार स्थानीय स्कूल संचालक जगन्नाथ मिश्र भी मौजूद रहे l दोनों पक्षों में कुछ समय तक हुई मारपीट के चलते टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया l इस बारे में थानाध्यक्ष रौनाही अक्षय कुमार सिंह ने बताया दोनों तरफ से प्रार्थना पत्र दिया गया है मामले की जांच कराई जा रही है जांच के पश्चात ही रपट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button