छुट्टा जानवरों से किसान परेशान, प्रशासन बना मौन। प्रशासन क्यों नहीं उठा रहा कोई ठोस कदम। गौशालाए होने के बाद भी सड़कों व खेतों में घूम रहे छुट्टा जानवर।
पंकज कुमार
अयोध्या/बाबा बाजार। अयोध्या जनपद के विधानसभा रूदौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत कसारी व नगर पंचायत मां कामाख्या धाम अंतर्गत घूम रहे छुट्टा जानवरों जिससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है।शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का उनके मातहत संज्ञान नहीं ले रहे हैं,इन छुट्टा जानवरों से किसान अपनी लहलहाती फसलों को नही बचा पाएंगे यदि समय रहते अगर प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो किसानो की फसलें बर्बाद हो जायेगी,खेत की रखवाली कर रहे किसानों ने बताया कि जिस खेत में छुट्टा सांड पहुंचे जाते है पूरी फसल नष्ट कर देते है जबकि मवई ब्लॉक क्षेत्र के अन्तर्गत गौशालाए भी बहुत बनाए गए है लेकिन आज भी सड़कों,खेतों में छुट्टा जानवर घूम रहे हैं किसानों की समस्याओं को कोई सुनने वाला नहीं,मेहनत करने वाला किसान आज भी इस मुसीबत से जूझ रहा है,अब सवाल यह उठता है यह सब कुछ जानकार कर भी प्रशासन क्यों अंजान बन हुआ है।
आखिर कब किसानों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा। या यूंही ही किसानों की फसलों पर छुट्टा जानवरों का कहर जारी रहेगा। क्या किसान अपनी फसलों को यूंही बर्बाद होते देखता रहेगा ग्राम पंचायत कसारी के किसान,बब्बन सिंह,रंजीत। सिंह।,दशरथ,धर्मराज गौतम,मनीराम सोनकर,राम अवध,राम अभिलाख,व अन्य कई किसानों ने बताया कि अभी गेहूं बोया गया और जामा तक भी नहीं है लेकिन छुट्टा जानवरों का आतंक शुरू हो गया,इस संबंध में बीडीओ भावना यादव ने बताया छुट्टा जानवरों को पकड़ने के लिए टीम गठित अभियान चलाया जाएगा वहीं ग्राम विकास अधिकारी रवि कुमार ने जानकारी देते हुए बताया जल्दी आवारा पशुओं को पकड़वाकर गौशाला भेजे जाएंगे। छुट्टा जानवरों से किसान परेशान