अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था

समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था जताते हुए आज प्रतापगढ़ के धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने धर्मेन्द्र प्रताप सिंह को पार्टी में शामिल करते हुए उम्मीद जताई कि इनके आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी। धर्मेन्द्र प्रताप सिंह (46वर्ष) भारत के सबसे लम्बे कद 8 फुट 2 इंच के है।इस अवसर पर प्रतापगढ़ के सौरभ सिंह भी उपस्थित थे।

अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था जताते हुए आज बरेली के पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, बरेली की पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन और हरदोई सण्डीला से पूर्व विधायक स्व0 महावीर सिंह की पत्नी रीता सिंह ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं ने कहा कि 2022 में समाजवादी पार्टी ऐतिहासिक मतों से जीत हासिल करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button