भाजपा का हर वादा झूठा निकला-अखिलेश

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा मनमानी करने से बाज नहीं आ रही है। जनता इन्हें अगले लोकसभा चुनाव में सबक सिखाएगी क्योंकि भाजपा बेरोजगारी, महंगाई, डीजल-पेट्रोल, रसोईगैस की बढ़ी कीमतों की बात नहीं कर रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने दूध, दही पर जीएसटी लगाकर उनको महंगा कर दिया। भाजपा का हर वादा झूठा है। नोटबंदी से न तो कालाधन वापस आया और नहीं भ्रष्टाचार थमा बल्कि सच तो यह है कि भाजपा राज में भ्रष्टाचार की सारी हदें पार हो गई हैं।


भाजपा सरकार में ‘अमृत सरोवर योजना‘ में तालाब खुदाई के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। भाजपा विकास नहीं विनाश करती है। तमाम हेरिटेज स्थानों को बर्बाद कर दिया है। भाजपा पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी है। हर विभाग में भ्रष्टाचार और लूट हो रही है। एम्बुलेंस सेवा चौपट हो गई है। स्वास्थ्य विभाग का पहले से ही बुरा हाल है। दवाओं की खरीद बिक्री में बड़े पैमाने पर घोटाले हुए है। पांच साल सरकार चलाने के बाद अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवाओं की हालत देख कर मंत्री शर्मिंदा है। यूपी के अस्पतालांे की स्थिति और बदतर हो गयी है।


ट्रांसफर पोस्टिंग में जिस तरह का खेल इस सरकार में हुआ इससे पहले कभी नहीं हुआ। इस सरकार में ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार हो रहा है। श्री यादव ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की एम्बुलेंस सेवा को भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया है। प्रयागराज के चिल्ड्रेन अस्पताल में वेंटिलेटर की कमी है। उत्तर प्रदेश के कई जिला और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की स्थिति बदहाल है। अस्पतालों में लापरवाही और अनियमितता चरम पर है।


गोण्डा के मुजेहना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डिलीवरी रूम में रखे नवजात के शव को जंगली जानवर ने निवाला बना लिया। यह घटना शर्मनाक है।अखिलेश यादव आज सैफई से चलकर जब 12 बजे ऐरवा कटरा औरैया पहुंचे वहां कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा करके स्वागत किया। यहां से काफिला विधूना औरैया के लिए रवाना हुआ। रास्ते में कई जगह बूढ़े, बच्चे, नौजवान, महिलाओं ने उनका स्वागत किया।विधूना में उन्होंने पूर्व राज्यमंत्री सचिन गुप्ता के छोटे भाई व्यापारी नितिन गुप्ता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। श्री यादव ग्राम पंचायत ताजपुर प्रधान नीलम कठेरिया के घर पहुंचे जहां उनके पति अशोक कठेरिया के निधन पर भी शोक संवेदना व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button