श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा दृष्टिगत के दृष्टिगत मेला कंट्रोल रूम की स्थापना

अयोध्या । जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि परिक्रमा/कार्तिक पूर्णिमा मेला को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं सुगमता पूर्वक उपलब्ध कराए जाने के दृष्टिगत मेला कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। कन्ट्रोल रूम में 04 पी0एन0टी0 नंबर 05278-232043, 232044, 232046, 232047 एवं 01 मोबाइल नंबर 9120989195 की व्यवस्था की गई है। इसी के साथ है परिक्रमा के दौरान 20 पूर्व चिन्हित स्थानों पर विश्राम स्थल बनवाया जाता है जहॉ पर श्रद्धालुओं के पीने हेतु वाटर टैंकर लगाया जाता है तथा कतिपय स्थलों पर मोबाइल ट्वायलेट लगाया जाता रहा है। उन्होंने विश्राम स्थलों की जानकारी देते हुए बताया कि हनुमान गुफा, मौनी बाबा, हलकारा का पुरवा, तिवारी का पुरवा, बैतरनी, कुढ़ा केशवपुर, दर्शन नगर, सूर्यकुण्ड, आचारी का सगरा, फतेहपुर, मिर्जापुर, भीखापुर, जनौरा, नाका हनुमानगढ़ी हनुमानगढ़ी सहादतगंज, जमथरा, निर्मली कुण्ड, अफीमकोठी, चक्रतीर्थ तथा ब्रह्मकुण्ड गुरूद्वारा कुल 20 विश्राम स्थलों की स्थापना की गई है।


उन्होंने आगे बताया कि 05 स्थानों पर खोया पाया कैम्प यथा-बन्धा तिराहा, तुलसी उद्यान, हनुमानगढ़ी, कोतवाली अयोध्या तथा सरयू आरती स्थल पर खोया-पाया कैम्प स्थापित कराया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि आने वाले श्रद्धालुओं की चिकित्सा व्यवस्था हेतु जिला चिकित्सालय में 20, श्रीराम चिकित्सालय में 10 एवं राजर्षि दशरथ चिकित्सालय (मण्डलीय चिकित्सालय-10) बेड आरक्षित कराया गया है। इसी के साथ ही 10 स्थानों पर एंबुलेंस यथा 1.बन्धा तिराहा, 2.हनुमानगुफा, 3.हलकारा का पुरवा, 4.दर्शन नगर, 5.जनौरा, 6.सहादतगंज, 7.गुप्तारघाट, 8.चक्रतीर्थ, 9.ऋणमोचन घाट, 10.कन्ट्रोल रूम (अन्तर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय) की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया अस्थायी उपचार केन्द्र की व्यवस्था के अन्तर्गत 16 स्थानों पर की गयी है-1.कन्ट्रोल रूम (अन्तर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय), 2.हनुमानगुफा, 3.मौनी बाबा, 4.हलकारा का पुरवा, 5.दर्शन नगर, 6.आचारी सगरा, 7.मिर्जापुर, 8.जनौरा, 9.सहादतगंज हनुमानगढ़ी, 10.गुप्तार घाट, 11.जमथरा, 12.अफीम कोठी, 13.अमानीगंज अशोका द्विवेदी के घर के सामने, 14.चक्रतीर्थ, 15.कौशिल्या घाट, 16.ऋणमोचन घाट, 17.पक्का घाट (08 बेड का अस्थायी चिकित्सालय)। जिलाधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं की मदद हेतु मे आई हेल्प यू बूथ की स्थापना 1.कनक भवन, 2.राम की पैड़ी, 3.हनुमानगढ़ी, 4.बन्धा तिराहा/लता मंगेशकर  चौराहा , 5.अयोध्या रेलवे स्टेशन तथा 6.तुलसी उद्यान की स्थापना की गयी है। रेलवे स्टेशन की क्रासिंगों पर पी0एम0 सिस्टम की स्थापना कराते हुए बैरियर लगाते हुए मजिस्ट्रेट ड्यूटी लगायी गयी है। जिलाधिकारी ने बताया कि चौदह कोसी को 05 जोन, पंचकोसी को 03 जोन तथा कार्तिक पूर्णिमा 06 जोन में बांटा गया है, जिस में पर्याप्त संख्या में जोनल, सेक्टर, सब सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जिलाधिकारी ने समस्त मजिस्ट्रेट एवं अधिकारियों तथा कर्मचारियों को अपने अपने दायित्वों का सम्यक निर्वाहन करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button