परिवहन मंत्री के निर्देशों के अनुपालन में चलाया जा रहा है प्रवर्तन अभियान

लखनऊ। परिवहन मंत्री के निर्देशों के अनुपालन में उप परिवहन आयुक्त, लखनऊ परिक्षेत्र द्वारा लखनऊ-अयोध्या-गोंडा संभाग में ओवरलोडिंग वाहनों की चेकिंग हेतु विशेष अभियान 15 से 18 दिसंबर के बीच चलाया गया। उप परिवहन आयुक्त निर्मल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा आरटीओ रामफेर द्विवेदी, ऋतु सिंह और अजय यादव के कुशल निर्देशन में विभिन्न जनपदों के एआरटीओ और पीटीओ ने अंतर्जनपदीय विशेष चेकिंग अभियान में सक्रिय कार्यवाही की। उदित नारायण द्वारा उन्नाव में 68 चालान व 23 वाहनों को निरुद्ध किया गया। मनोज कुमार सिंह द्वारा उन्नाव में 31 चालान व 04 वाहन को निरुद्ध किया गया। दयाशंकर द्वारा उन्नाव में 56 चालान व 16 वाहन को निरुद्ध किया गया। विवेक सिंह द्वारा 15 चालान व 11 वाहनों को निरुद्ध किया गया। योगेन्द्र यादव द्वारा 39 चालान व 13 वाहन को निरुद्ध किया गया। मदन चन्द्र द्वारा जनपद रायबरेली में 22 चालान व 4 वाहन को निरुद्ध किया गया।

आभा त्रिपाठी द्वारा जनपद बाराबंकी में 39 चालान व 9 वाहन को निरुद्ध किया गया। इनके अतिरिक्त अन्य अधिकारियों द्वारा भी चालान और बंद की अधिकाधिक कार्यवाही की गयी। इस प्रकार विभिन्न अभियोग में ऐसे कुल 521 वाहनों का चालान तथा कुल 118 वाहनो को निरुद्ध किया गया। ऐसी कार्यवाही से अभी तक कुल 22.30 लाख प्रशमन शुल्क की वसूली की गयी।उप परिवहन आयुक्त ने बताया कि आज लखनऊ परिक्षेत्र में प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा जनपद लखनऊ एवं उन्नाव में कुल 69 वाहनों का चालान एवं 10 वाहनों को निरूद्ध किया गया। उन्होंने बताया कि ओवरलोड माल वाहनों, अनधिकृत संचालन और बकाए में निहित वाहनों के प्रति अंतर्जनपदीय और अभियानात्मक कार्यवाही इसी प्रकार निरंतर संचालित की जाती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button