अयोध्या में 24 घण्टे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें-उर्जा मंत्री

अयोध्या। उ0प्र0 सराकर के नगर विकास एवं उर्जा मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा द्वारा सर्किट हाउस में नगर निगम, विद्युत एवं जल निगम के अधिकारियो के साथ संक्षिप्त समीक्षा बैठक की गई। मंत्री ने कहा कि प्रथम बरसात में नालो में जल भराव की समस्या की शिकायते आयी है विशेषकर अयोध्या क्षेत्रा में इसको ठीक किया जाये। नगर निगम क्षेत्र एवं उसके बाहर सभी को समुचित रूप से पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित किया जाये। विद्युत आपूर्ति के संबंध में जानकारी लेने के बाद कहा कि अयोध्या में निर्बाध गति से शहरी क्षेत्रो में 24 घण्टे तथा ग्रामीण क्षेत्रो में 18 घण्टे मानक के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाये इसमें किसी भी प्रकार की समस्या आने पर मुझे व मेरे कार्यालय को अवगत कराये तथा इसका नियमित अनुश्रवण विभागीय वरिष्ठ अधिकारियो के अलावा मंण्डलायुक्त व जिलाधिकारी भी करते हुए बेहतर समन्वय बनाये। इस बैठक में मण्डलायुक्त नवदीव रिणवा, पुलिस उप महा निरीक्षक ए0पी0 सिंह, जिलाधिकारी नितिश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, नगर आयुक्त विशाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव, अपर नगर आयुक्त सच्चिदानन्द सिंह, उप निदेशक, सूचना डा0 मुरलीधर सिंह सहित अभियन्तागण उपस्थित रहें।

प्रदेश के नगर विकास एवं उर्जा मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा द्वारा मंत्री बनने के बाद अयोध्या का यह दूसरा दौरा है, 06 मई 2022 को मा0 मुख्यमंत्री जी के साथ अयोध्या के प्रभारी मंत्री के रूप में पहला भ्रमण था। मंत्री जी के कहा कि एक माह के अन्दर विभागीय समीक्षा के लिए पुनः आऊंगा तथा अयोध्या के विकास में गति दी जायेगी। आज उ0प्र0 सरकार की कैबिनट बैठक होने के कारण मुझे जल्दी जाना पड़ रहा है। संक्षिप्त बैठक के पश्चात मंत्री द्वारा श्री रामलला मंदिर का पूजन दर्शन किया गया जहाॅ मुख्य पुजारी सत्येन्द्र दास, मुख्य अर्चक अन्य आचार्य/अर्चक प्रेमनाथ त्रिपाठी गिरीश तथा आरजेबी पुलिस अधीक्षक पंकज पाण्डेय, आरएमओ अर्जुन देव एवं उनके अन्य स्टाफ उपस्थित थे। मंत्री ने पूजन एवं दर्शन के बाद अधिकारियो एवं मीडिया बन्धु सहित सभी का आभार प्रकट किया तद्पश्चात लखनऊ के लिए प्रस्थान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button