अयोध्या में 30 नवम्बर को रोजगार मेला का आयोजन

अयोध्या। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर, माडल कैरियर सेंटर लालबाग, फतेहगंज, अयोध्या में दिनांक- 30 नवम्बर, 2022 को प्रातः 10.00 बजे से रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा हैं। इस रोजगार मेला में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनी, ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल्स, होली हर्ब एवं सिप्ला आयुर्वेदा प्रतिभाग करंगी। शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल से  परास्नातक तक है। मेले में प्रतिभाग करने के लिये आयु 18 से 50 वर्ष है, इच्छुक अभ्यर्थी sewayojan.up.nic.in पर पंजीकरण कराकर रोजगार मेला आई0डी0 6792 पर आनलाइन आवेदन कर प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक  अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों एवं बायोडाटा के साथ उक्त दिनांक को कार्यालय में उपस्थित हों, इस हेतु किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय आदि देय नहीं है। उक्त जानकारी सहायक निदेशक, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अयोध्या ने दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button