10 मई को रोजगार मेले का आयोजन

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर, अयोध्या में दिनांक 10 मई, 2022 को प्रातः 10.00 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा हैं। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनी जी4एस सिक्योर सोल्यूसन इण्डिया (कद 170 सेमी0), एक्जेन्ट एक्वा प्रा0लि0, पुखराज हेल्थ केयर प्रा0लि0, बायोटेक रिसर्च इन्स्टीट्यूट इण्डिया, मेक आॅरगैनिक इण्डिया के एच0आर0 द्वारा साक्षात्कार के उपरान्त विभिन्न पदों जैसे सिक्योरिटी गार्ड, सेल्स आफीसर, फील्ड सेल्स, आर0ओ0टेक्नीशियन, टेली काॅलर, आदि पदों के लिए चयन की कार्यवाही की जाएगी। ऐसे पुरूष एवं महिला अभ्यर्थी जिनकी आयु सीमा 18 से 40 वर्ष एवं शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल से स्नातक हो. तथा सेवायोजन कार्यालय के पोर्टल  sewayojan.up.nic.in पर पंजीकृत हो वे रोजगार मेला आई0डी0 5309 पर आॅनलाइन आवेदन कर प्रतिभाग कर सकते हैं। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ उक्त दिनांक को कार्यालय में उपस्थित हों, इस हेतु किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय आदि देय नहीं है। उक्त जानकारी सहायक निदेशक सेवायोजन द्वारा दी गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button