भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न Election for the post of President of Indian National Congress concluded

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न। 1200 से अधिक डेलीगेट्स ने लिया मतदान में हिस्सा। प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी प्रमुख नेताओं ने चुनाव में लिया भाग।

लखनऊ।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद हेतु आज दिनांक 17 अक्टूबर 2022 को पूरे देश में चुनाव सम्पन्न हुआ। मतगणना 19 अक्टूबर 2022 को होनी है इसी क्रम में
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय लखनऊ में भी चुनाव संपन्न हुआ पीसीसी के 1247 डेलीगेट्स में से लगभग 1200 से अधिक ने मताधिकार का प्रयोग कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया में भाग लिया। मतदान के लिये 6 बूथ बनाये गये थे, प्रत्येक बूथ पर लगभग 200 के आसपास डेलीगेट्स को मतदान करना था। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिये हुए मतदान ने एक बार पुनः साबित कर दिया कि केवल कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें अध्यक्ष पद के लिए लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत चुनाव कराया जाता है, बाकी अन्य दलों में मनोनयन ही उनकी प्राथमिकता है। डेलीगेट्स ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रवक्ता  ने आगे बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी, राज्यसभा  सांसद प्रमोद तिवारी, कांग्रेस विधानमंडल दल नेता आराधना मिश्रा ‘‘मोना’’, विधायक एवं प्रांतीय अध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष/ पूर्व सांसद निर्मल खत्री, राज बब्बर, प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अजय राय, नकुल दुबे, योगेश दीक्षित, अनिल यादव, पूर्व सांसद पीएल पुनिया, जफर अली नकवी, कमल किशोर कमाण्डो, जितेन्द्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष जेएनयू संदीप सिंह, पूर्व विधायक रणजीत सिंह जूदेव, प्रदीप माथुर, पूर्व विधायक कोषाध्यक्ष सतीश अजमानी, संजय कपूर, सुनील शास़्त्री, अखिलेश प्रताप सिंह, दीपक सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक कुमार, विश्वविजय सिंह, प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह, शरद मिश्रा, विवेकानंद पाठक, शिव पाण्डेय, संगठन सचिव अनिल यादव, बृजेश सिंह, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, अंशू अवस्थी, ललन कुमार, प्रवक्ता, पंकज तिवारी, उमाशंकर पाण्डेय, मुकेश सिंह चौहान प्रियंका गुप्ता, रफत फातिमा, सेवा दल प्रमुख डॉ0 प्रमोद पाण्डेय, राजेश सिंह काली, मतीउर्ररहमान बब्लू, आरती बाजपेई, मोहम्मद राशिद, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेय, ओमवीर यादव, मनोज यादव, पंखुडी पाठक, एनएसयूआई के अध्यक्ष अनस रहमान, हमाम वहीद के अलावा लगभग सभी डेलीगेटस ने मताधिकार का प्रयोग किया।

प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय ने बताया कि भाजपा जैसी पार्टियां मात्र दो लोगों के साथ ही नागपुर से संचालित होती हैं। कब उनके यहां चुनाव की प्रक्रिया चलती है आज तक कोई जान भी नहीं पाया। लोकतंत्र से भाजपा का कोई सरोकार नहीं है तथा उनका विश्वास भी दिखावे का है। प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण द्वारा नियुक्त पीआरओ रामेश्वर लाल डूडी जी की देखरेख में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, सत्यनारायण पटेल, प्रदीप नरवाल, तौकीर आलम, नीलांशु चतुर्वेदी, मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button