डॉ0 रामविलास वेदांती ने ‘उत्तरदायित्व’ मोबाइल ऐप’का किया लोकार्पण

डॉ0 रामविलास वेदांती ने ‘उत्तरदायित्व’ मोबाइल ऐप’का किया लोकार्पण, भव्य भगवा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

श्रीराम जन्मभूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रामविलास वेदांती ने शनिवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में ‘उत्तरदायित्व’ मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने राजाजीपुरम स्थित क्षत्रिय लॉन से भव्य भगवा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। कार्यक्रम का आयोजन 171विधानसभा से भाजपा टिकट प्रत्याशी डॉ. नेह श्रीवास्तव की ओर से किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। इससे पहले यहां पहुंचे डॉ. वेदांती का जय श्री राम के गगनचुंबी नारों के बीच भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने द्वीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का आरम्भ किया।अपने सम्बोधन में उन्होंने रामनगरी अयोध्या में हो रहे श्रीराम मंदिर निर्माण पर चर्चा करते हुए मंदिर निर्माण के लिए साधु-संतों,आरएसएस व विश्व हिन्दू परिषद द्वारा किए गए संघर्षो को भी याद किया और इससे जुड़े अनेक संस्मरण भी सुनाए। ‘उत्तरदायित्व’ मोबाइल ऐप लॉच करने के उपरान्त उन्होंने भगवा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर कर रवाना किया। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र को कवर करती हुई करीब 10 किलोमीटर की यह बाइक रैली कल्याण गिरि मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। इस दौरान गगनचुम्बी जय श्री राम के नारों से सारा क्षेत्र गुंजायमान होता रहा। कल्याण गिरि मंदिर पर तहरी भोज के  साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

दुनिया की कोई भी ताकत नहीं मिटा सकती मोदी की हस्ती- डॉ0 रामविलास वेदांती

श्रीराम जन्मभूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ0 रामविलास वेदांती ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने हिमालय की कंधराओं में अपने आपको तपाया है। तब आज वह यहां तक पहुंचे हैं। दुनिया की कोई भी ताकत पीएम मोदी की हस्ती नहीं मिटा सकती। उन्होंने रामायण का एक प्रसंग सुनाते हुए कहा कि जिस प्रकार सुग्रीव की समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें राम मिले थे। उसी प्रकार देश की जनता को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पीएम मोदी मिले हैं। उन्होंने कहा कि बिना राम के सहारे कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होता। अब श्रीराम मंदिर बन रहा है। भारत हिन्दू राष्ट्र के सपने को साकार होता हुआ भी देखेगा। डॉ. वेदांती ने कहा कि यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार पुन: बनने जा रही है और 2024 में ऐतिहासिक जीत के साथ नरेन्द्र मोदी पुन: देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। वहीं अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर पीएम मोदी के खिलाफ शडयंत्र रचने का आरोप भी लगाया। कार्यक्रम में श्रीराम जन्मभूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.रामविलास वेदांती ने ‘उत्तरदायित्व’ मोबाइल ऐप को निर्मित करने वाले व 171—विधानसभा से भाजपा टिकट प्रत्याशी डॉ. नेह श्रीवास्तव को विजयश्री का आर्शिवाद भी दिया।

जनसेवा ही है जीवन का लक्ष्य- डॉ0 नेह श्रीवास्तव

लखनऊ में पले-पढ़े व भारत सरकार के गृह मंत्रालय में कई वर्षों की सेवा के बाद स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति लेकर वापस लखनऊ लौटे डॉ. नेह श्रीवास्तव ने अब जन सेवा को ही अपने जीवन का मुख्य उद्देश्य बनाया है। ‘उत्तरदायित्व’ मोबाइल ऐप बनाने के पीछे भी उनका जनसेवा भाव ही जुड़ा है। उनके मुताबिक यह ऐप शिक्षा एवं कौशल विकास में अहम भूमिका निभाएगा। वहीं 12 तक के छात्र—छात्राओं की निशुल्क शिक्षा भी इस ऐप के जरिए हो सकेगी। वहीं कम्प्यूटर ज्ञान जैसी तमाम सुविधाएं भी इस ऐप के जरिए आसानी से सुलभ हो सकेगी। वहीं अब अपनी राजनीतिक पारी का आरंभ करने जा रहे 171—विधानसभा से भाजपा टिकट प्रत्याशी डॉ. नेह श्रीवास्तव क्षेत्र की समस्याओं को भी काफी करीब से समझते हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में स्कूल, जलभराव, जाम व रोजगार जैसी समस्याओं से लोग परेशान है। आने वाले समय में वह इस दिशा में सकारात्मक प्रयास करेंगे और जनता को इन समस्याओं से निजात दिलाएंगे। वहीं अपने सामाजिक सरोकारों के प्रति सजग डॉ. नेह श्रीवास्तव ने नए साल की शुरूआत में ही अपने कामों से जनमानस में अमिट छाप छोड़ी है। गरीबों को कम्बल वितरण, वैक्शीनेशन कैम्प, ‘उत्तरदायित्व’ मोबाइल ऐप जैसे तमाम कार्य उनके जीवन के लक्ष्य की ओर बढ़ते कदम हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button