भाजपा सरकार ने पिछड़ों के साथ किया धोखा-डॉ0 राजपाल कश्यप

   समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी की अनुमति से राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा यादव द्वारा समाजवादी छात्र सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 23 पदाधिकारी नामित किये गये है। नवनिर्मित पदाधिकारियों में 15 सचिव 3 सदस्य एवं 5 विशेष आमंत्रित सदस्य  हैं।समाजवादी छात्र सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव- हरीश मेहता (बंगाल), मो0 आमिर खान (आजमगढ़), सौरभ यादव (हमीरपुर), इमरान खान लखनऊ, अभिषेक यादव (मध्यप्रदेश), कृष्ण कांत सिंह (आगरा), मोहित भारद्वाज (बरेली), अरुण यादव (लखनऊ), डॉ अजमल खान (हैदराबाद), मुरली यादव (आगरा), कांची सिंह (लखनऊ), चंद्रजीत कुमार (हमीरपुर), विजय सेन यादव (सुल्तानपुर), राजीव भारती (सहारनपुर), आनंद सेंगर (बलिया) एवं राष्ट्रीय सदस्य- रान खान (बरेली), प्रमोद यादव (सुल्तानपुर), मोनू जोशी (लखनऊ ) तथा विशेष आमंत्रित सदस्य शैलेंद्र यादव (गाजीपुर), अंकित चौरसिया (महोबा), अनुज यादव (प्रयागराज), हकीक खान (लखनऊ), रत्नेश कुमार (एटा) को  नामित किया गया है।

जनपद बरेली की मीरगंज विधानसभा के फतेहगंज में और जनपद मुरादाबाद की मुरादाबाद शहर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पिछड़ा वर्ग सम्मेलन संम्पन हुुए जिसमें मुख्य अतिथि डॉक्टर राजपाल कश्यप सदस्य विधान परिषद व समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष थे।डॉ. राजपाल कश्यप ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने पिछड़ों के साथ धोखा और छल किया है। आरक्षण को खत्म करने का षडयंत्र किया है। भाजपा जातीय जनगणना नहीं कराना चाहती है ताकि दबे कुचले पिछड़े दलित अल्पसंख्यक कोई भी तरक्की ना कर सके। उन्होंने आगे कहा कि पूरे प्रदेश में मौर्य कुशवाहा प्रजापति सैनी कश्यप निषाद वर्मा काछी आदि समाजवादी पार्टी के साथ है तथा आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया कर के समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए तत्पर हैं। बरेली ज़िलाध्यक्ष अगम मौर्य, पूर्व विधायक सुल्तान बेग, पूर्व जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कमल साहू, प्रदेश महासचिव पिछड़ा वर्ग हनीश चंद्र प्रजापति, डा राकेश प्रजापति, के अतिरिक्त मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष श्री डी.पी. यादव, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग साकिर सलमानी, पूर्व मंत्री जुगल किषोर बाल्मीकि, विधायक ओमवीर सैनी, विधायक फहीम आदि भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button