मंडलायुक्त ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

अयोध्या। मंडलायुक्त नवदीप रिणवा ने समदा झील सोहावल का औचक निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने वहां पर चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया उनके साथ नगर आयुक्त विशाल सिंह मौजूद थे। मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से चल रहे निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय कार्यदायी संस्था, संबंधित विभाग के अधिकारीध्कर्मचारी उपस्थित थे। इसके बाद मंडलायुक्त दर्शन नगर सूरजकुंड में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्यों में तेजी लाने व निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने निर्माणाधीन भूसा घर एवं पशुओं को हरा चारा तथा भूसा उपलब्धता की जानकारी ली गई। पशुओं के पीने के पानी में गंदगी पाई गई जिसे साफ करके व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए। मौके पर कार्रवाई संस्था के संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। इसके बाद मण्डलायुक्त ने कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया, इसमें पशुओं के घास, चारा, भूसा, पानी व पशुओं के चिकित्सा करने के निर्देश दिया। मण्डलायुक्त ने निर्माण/जीर्णोद्वार कार्यो को गुणवत्ता के साथ समय से पूरा करने के निर्देश दिये तथा नगर आयुक्त से समीक्षा करने के निर्देश दिय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button