जिलाधिकारी दीपोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा

अयोध्या। मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा, जिलाधिकारी। नितीश कुमार संयुक्त रूप से बताया कि छठवे दीपोत्सव 2022 का आयोजन जनपद अयोध्या में भव्यता के साथ मनाया जा रहा है, जिसमें 21 अक्टूबर 2022 से 23 अक्टूबर 2022 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा है। इस क्रम में संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के अयोध्या शोध संस्थान द्वारा दिनांक 21 अक्टूबर 2022 को राम बाजार नयाघाट अयोध्या में भजन संध्या कार्यक्रम एकता शुक्ला गोरखपुर, लोकगायन डा0 प्रतिभा मिश्रा लखनऊ, नृत्य नाटिका प्रतीक श्रीवास्तव अयोध्या, अवधी गायन आरती पांडेय अयोध्या व रामलीला हरिप्रसाद राय अयोध्या द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा। इसी क्रम में दिनांक 22 अक्टूबर 2022 को रामबाजार नयाघाट अयोध्या में लोकगायन कार्यक्रम रंजना मिश्रा लखनऊ, शेफाली पांडेय गोण्डा व वरूण कनौजिया अयोध्या द्वारा, भजन संध्या सत्यप्रकाश मिश्रा अयोध्या व प्रेमचन्द्र तिवारी द्वारा, कथक श्वेता वर्मा लखनऊ, लोकगीत/नृत्य महावीर सिंह गुड्डू हरियाणा तथा नेपाल की रामलीला कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा। इसी क्रम में दिनांक 22 अक्टूबर को रामघाट रेलवे पुल के बगल में रामलीला कार्यक्रम के तहत तमिलनाडु, गुजरात व उड़ीसा की रामलीला की प्रस्तुति, भोजपुरी कार्यक्रम राकेश चन्द्र श्रीवास्तव गोरखपुर, कथक नृत्य नाटिका विशाल कृष्णा वाराणसी व ब्रज के लोकनृत्य गीतांजलि शर्मा मथुरा द्वारा प्रस्तुति की जायेगी।

भरतकुण्ड पर लोकगीत कार्यक्रम संतोष शिप्रा लखनऊ, भोजपुरी गायन एस0पी0 चैहान लखनऊ, लोकगीत नृत्य दीपिका मिश्रा लखनऊ, अवधी लोकनृत्य संगीता आहूजा अयोध्या, लोकगायन आराधना पांडेय अयोध्या, छाऊ लोकनृत्य श्रृष्टिधर महतो झारखण्ड व रामलीला स्वामी मुनि कुमार बाराबंकी द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा। गुप्तारघाट पर रामलीला कार्यक्रम के तहत थाईलैंड, कर्नाटक व ट्रिनिडाड एवं टोबैगो की रामलीला, भजन अंजनी मिश्रा आजमगढ़, लोकगायन इन्दू गुप्ता गोरखपुर व उपमा पांडेय अकबरपुर द्वारा प्रस्तुत किये जायेंगे। बड़ी देवकाली अयोध्या पर रामलीला कार्यक्रम के तहत रूस, तेलंगाना व आन्ध्र प्रदेश की रामलीला का आयोजन, भजन संध्या स्थल नयाघाट अयोध्या पर रामलीला कार्यक्रम आई0जी0एन0सी0ए0, बड़ोदरा गुजरात, नृत्य नाटिका कथक कल्चरल सोसाइटी नई दिल्ली, ब्रज के लोकगीत व नृत्य मुरारी लाल तिवारी मथुरा, लोकगायन/नृत्य प्रगति यादव व आराधना गौतम द्वारा प्रस्तुत किये जायेंगे। इसी क्रम में दिनांक 22 अक्टूबर को रामकथा पार्क नयाघाट अयोध्या में मलेशिया, श्रीलंका, फिजी व मध्य प्रदेश की रामलीलाओं का मंचन वहां के कलाकारों द्वारा किया जायेगा तथा पखावज वादन (समूह) राजीव रंजन अयोध्या, गुजरात सरकार संस्कृति मंत्रालय द्वारा गुजरात के लोकनृत्य व सुल्तानपुर के कलाकार द्वारा भजन का आयोजन किया जायेगा। जिलाधिकारी ने उपनिदेशक संस्कृति को निर्देश दिये है कि सभी आगन्तुकों, कलाकारों के आगमन व अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से सुनिश्चित किया जाय।

जिलाधिकारी नितीश कुमार के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी नगर/मेलाधिकारी सलिल कुमार पटेल ने परिवहन, लोक निर्माण विभाग व साकेत महाविद्यालय के प्रतिनिधियों आदि के साथ साकेत महाविद्यालय में प्रस्तावित मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुये हेलीपैड निर्माण स्थल का भ्रमण किया गया। उक्त अवसर पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी आर0पी0 सिंह, लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड के अधिशाषी अभियन्ता गौतम, सहायक अभियन्ता डी0पी0 सिंह, उपनिदेशक सूचना डा0 मुरलीधर सिंह मौके पर उपस्थित थे। अपर जिलाधिकारी नगर द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुये व अन्य वीआईपी के आगमन के दृष्टिगत हेलीपैड के निर्माण का कार्य आज से प्रारम्भ किया जायेगा। सूचना विभाग द्वारा छठवे दीपोत्सव के लिए झांकियां तैयारी की जा रही है। यहां पर हेलीपैड का निर्माण होगा इसलिए झांकी तैयारी के लिए तत्काल प्रभाव से इसको परिवहन विभाग द्वारा स्थापित उदया चैराहा के पास मोटर टेªनिंग सेन्टर पर कर दिया जाय तथा वही पर तैयारी किया जाय। मौके पर झांकी सजाने वाले एजेंसी के प्रतिनिधि गौरव वर्मा, शैलेन्द्र नेगी आदि उपस्थित थे। मोटर टेªनिंग स्थल में झांकी बनाने के कार्य को शिफ्ट करने तथा वही से झांकी बनाने का कार्य करने के निर्देश दिये गये। उल्लेखनीय है कि सूचना विभाग द्वारा 11 खुले ट्रकों पर झांकियां तैयार करायी जा रही है, जिन्हें प्रत्येक दशा में 20 तारीख तक सूचना निदेशक द्वारा तैयार करने के निर्देश दिये गये है।


मुख्यमंत्री का दिनांक 19 अक्टूबर 2022 को अयोध्या भ्रमण प्रस्तावित है। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा दीपोत्सव स्थल का निरीक्षण के साथ साथ श्रीराम जन्मभूमि का दर्शन व मंदिर निर्माण स्थल का अवलोकन प्रस्तावित है। इसको देखते हुये जल्द से जल्द दीपोत्सव की समस्त तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिये गये है। मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के लिए कोई पास जारी नही किया गया है। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर कवरेज किया जा सकता है। मुख्यमंत्री जी के भ्रमण सम्बंधी फोटो आदि की जानकारी स्थानीय सूचना विभाग के सोशल मीडिया गु्रप के माध्यम से उपलब्ध करायी जायेगी तथा उनके साथ एएनआई टीम तथा सूचना निदेशालय की टीम फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी के लिए उनके साथ उपलब्ध रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button