सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में तहसील रूदौली में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस। इस अवसर पर जिलाधिकारी के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा, उपजिलाधिकारी स्वप्निल यादव ने जनसमस्याओं को सुनकर यथासम्भव समस्याओं को मौके पर ही निस्तारित किया गया। शेष समस्याओं को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को समयबद्व एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करते हुये आख्या आईजीआरएस पोर्टल पर अपलोड करने हेतु निर्देशित किया।


जिलाधिकारी ने समस्त विभागीय अधिकारियों को आम जनमानस की समस्याओं को गम्भीरता से सुनने तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होेंने वरासत सम्बंधित मामलों का समयबद्व निस्तारण सुनिश्चित करने, भूमि विवाद, चकमार्ग व अवैध कब्जे के मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर उभयपक्षों की उपस्थिति में नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये है। उन्होंने समस्त लेखपालों/कानूनगो व तहसीलदार को पैमाइश के प्रकरणों को समय से करने, चक मार्गो या सार्वजनिक भूमियों पर अवैध कब्जे सम्बंधित प्रकरणों में मौके पर जाकर अवश्य कार्यवाही करते हुये चकमार्गो व अन्य सार्वजनिक भूमियों को नक्शे के अनुसार कायम सुरक्षित करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने विद्युत सम्बंधित समस्याओं को तत्काल ठीक कराने तथा रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग के 48, पुलिस विभाग के 30, विकास विभाग के 35, शिक्षा विभाग के 03, स्वास्थ्य सम्बंधी 01, समाज कल्याण के 02 तथा अन्य विभागों के 131 कुल 256 प्रार्थना पत्र/शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें 06 समस्याओं को मौके पर ही निस्तारित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button