जिलाधिकारी ने दीपावली मेले के क्रम में विभागाध्यक्षों को दिये निर्देश

अयोध्या। नवागत जिलाधिकारी नितीश कुमार ने दिनांक 28 अक्टूबर से 03 नवम्बर 2021 तक जनपद में आयोजित दीपावली मेले के क्रम में विभागाध्यक्षों को निर्देश देते हुये कहा कि अपने अपने विभागों से सम्बंधित स्टाॅल/उपलब्धियों की स्थापना नगर निगम से समन्वय स्थापित करते हुये राजकीय इंटर कालेज में प्रातः 10 बजे से लगाना सुनिश्चित करें। नगर निगम द्वारा आयोजित मेले का शुभारम्भ विधायक वेद प्रकाश गुप्ता द्वारा किया जायेगा तथा अध्यक्षता महापौर ऋषिकेश उपाध्याय द्वारा किया जायेगा। मेले में नगर आयुक्त नगर निगम विशाल सिंह व अपर नगर आयुक्त सच्चिदानन्द सिंह सम्मिलित रहेंगे। जिसमें श्रम विभाग, संस्कृति विभाग, वन प्रभाग, स्वास्थ्य विभाग, खादी एवं ग्रामउद्योग विभाग, उद्यान विभाग, पर्यटक विभाग, गन्ना विभाग, कृषि विभाग, सेवायोजन विभाग, पंचायत विभाग, मत्स्य विभाग, विकास विभाग, दिव्यांगजन विभाग, बैंक आदि को मेला स्थलों पर स्टाॅल लागते हुये विभागयी योजनाओ एवं उपलब्धियों को आमजन तक पहुचाने के निर्देश दिये है।


इसी क्रम में जिला स्तरीय मेले का आयोजन नगर पालिका परिषद रूदौली के दशहरा मेला स्थल पर भी आयोजित किया जायेगा, जिसमें फूड स्टाल, मनोरंजन हेतु झूले एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन हेतु मंच एवं दर्शकों के लिए पर्याप्त प्रकाश, साफ-सफाई एवं पेयजल की व्यवस्था के साथ-साथ उपरोक्त विभागों द्वारा अपने-अपने विभागों का स्टाॅल लगाकर शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाया जायेगा। नगर पालिका परिषद रूदौली के मेले में स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग कर मेले की गरिमा बढ़ायी जायेगी।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button