योगी सरकार के चार वर्ष की उपलब्धियों पर संवाद

हिमांशु दुबे

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश भाजपा सरकार के चार वर्षों की उपलब्धियों को लेकर लोक दरबार में पहुंच रही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं निर्णयों को लेकर जन-गण-मन तक पहुंचने की 8 दिवसीय कार्ययोजना तैयार की है। विगत 19 मार्च को प्रदेश भाजपा सरकार के गांव, गरीब, किसान के सुख, प्रदेश की शान्ति, उत्तम स्वास्थ्य व्यवस्था, समृद्धशाली प्रदेश एवं सांस्कृतिक जयघोष के पथ पर बढ़ते हुए चार वर्ष पूर्ण हुए हैं। पार्टी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता की दहलीज पर प्रदेश सरकार के काम-काज का ब्यौरा लेकर पहुंच रही है।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित पार्टी के प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मण्डल, बूथ पदाधिकारी, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, आयोगों-निगमों-बोर्डों के अध्यक्ष व सदस्य व कार्यकर्ता मोदी सरकार व योगी सरकार की योजनाओं तथा ऐतिहासिक निर्णयों को लेकर गांव, शहर, किसान, व्यापारी, युवा, महिला, मजदूर, रेहड़ी-पटरी-खोमचा दुकानदार, उद्यमी, शिक्षक, चिकित्सक, अधिवक्ता आदि सभी वर्गों तक योगी सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों को लेकर पहुंच रहे है।

श्री मौर्य ने बताया कि 21 मार्च को पार्टी ब्लाक स्तर पर प्रदेश भाजपा सरकार के चार वर्ष की उपलब्धियों के साथ पहुंची वहीं नगर पंचायत, नगर पालिका तथा नगर निगमों में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से जन-जन की आत्मनिर्भरता का मंत्र साझा किया। भारतीय जनता पार्टी जन सरोकारों से जुड़ती हुई गांव, गली के विकास से प्रदेश व देश के विकास की अवधारणा को मूर्त रूप देते हुए आगे बढ़ रही है।

श्री मौर्य ने बताया कि अवध क्षेत्र में ब्लाक स्तर पर 174 तथा नगरीय क्षेत्र में 108 कार्यक्रम सम्पन्न हुए वहीं काशी क्षेत्र में ब्लाक स्तर पर 157 तथा नगरीय क्षेत्र में 74, कानपुर क्षेत्र में ब्लाक स्तर पर 109 तथा नगरीय क्षेत्र में 98, गोरखपुर क्षेत्र में 147 ब्लाक तथा 90 नगरीय निकाय, पश्चिम क्षेत्र में 109 ब्लाक तथा 126 नगरीय निकाय स्तर पर पार्टी के कार्यक्रम सम्पन्न हुए। वहीं ब्रज क्षेत्र में 130 ब्लाक तथा 127 नगरीय क्षेत्रों सहित प्रदेश में  826 ब्लाक स्तर तथा 623 नगरीय निकायों में पार्टी ने चार वर्ष की योगी सरकार की विकास गाथा के साथ सख्त कानून व्यवस्था से भयमुक्त उत्तर प्रदेश का संदेश पहुंचाया। प्रदेश में कुल 1449 कार्यक्रम सम्पन्न हुए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 21 मार्च को आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से लाखों लोगों के साथ पार्टी ने संवाद किया। जबकि आज 22 मार्च को विधानसभा स्तर पर मातृशक्ति अभिनंदन कार्यक्रम सम्पन्न हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button