दीपमाला ने माल ब्लाक प्रमुख पद पर दावा ठोंका

दीपमाला ने माल ब्लाक प्रमुख पद पर दावा ठोंका भाजपा कार्यकर्ताओं शुरू की दीपमाला की पैरवी.

लखनऊ । माल के ढकवा गांव की निवासिनी युवा महिला क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपमाला ने ब्लाक प्रमुख पद के लिए दावेदारी ठोक दी है।राजनैतिक परिवार में व्याही बीडीसी सदस्य की सास भी प्रधान चुनी गई हैं।हौसले से लबरेज दावेदार को स्थानीय भाजपा नेताओ सहित सम्भ्रांत लोगों का समर्थन मिलता देखा जा रहा है।
क्षेत्र के ढकवा गांव की रहने वाली 26 वर्षीय स्नातक दीपमाला पत्नी मनोज कुमार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भानपुर के बीडीसी वार्ड से सदस्य के रूप में अपनी जीत दर्ज कराई है।
वहीं उनकी सास हंसावती पत्नी विशम्भर नाथ ढकवा से प्रधान चुनी गई हैं।हंसावती के परिवार में ही रहने वाले उनके भांजे गंगाप्रसाद ने भी बीडीसी का चुनाव जीत लिया है।परिवार में तीन लोगों द्वारा जीत का परचम लहराने से उत्साहित दीप माला ने ब्लाक प्रमुख पद की दावेदारी ठोक दी है।भाजपा से चुनाव लड़ने के लिये अपना आवेदन किया है। वही स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी दीपमाला के समर्थन में अपनी कमर कस लिया लिया है। दीपमाला को चुनाव लड़ाने के लिये भाजपा के , राजेन्द्र लहरी, विद्यालय प्रबन्धक महासंघ अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, योगेन्द् सिंह,,दिनेश सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह,,सतेंद्र सिंह,राजीव सिंह (गोला सिंह) आदि सहित दर्जनों रसूखदार सम्भ्रांत लोग भी दीपमाला को जिताने के लिए कमर कस चुके हैं।गौर तलब है कि दीपमाला के ससुर बिशम्भर नाथ भी पूर्व में प्रधान रह चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button