दीन दयाल उपाध्याय अन्त्योदय योजना उत्पाद प्रदर्शनी

अयोध्या। मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव के निर्देश के क्रम में दीन दयाल उपाध्याय अन्त्योदय योजना उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत ग्रामाीण महिलाओं की आजीविका संवर्धन हेतु स्वनिर्मित उत्पाद प्रदर्शनी विकास भवन परिसर में लगायी गयी। जिसमें विकास खण्ड मसौधा से मां महिला स्वयं सहायता समूह नन्दीग्राम, मन्सा देवी महिला स्वयं सहायता समूह कोटसराय, लक्ष्मी महिला स्वयं सहायता समूह कोटसराय,शक्ति महिला स्वयं सहायता समूह सोहावल,भोले शंकर स्वयं सहायता समूह अमानीगंज, गौतम बुद्ध महिला स्वयं सहायता समूह रायपुर, दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह टोनियां द्वारा मिठाई,स्वनिर्मित राखी, ट्वायज,बैग,गाय के गोबर से बने उत्पाद (धूप बत्ती, दीपक), पुष्प गुच्छ स्टाल, शहद, जैविक सब्जी, मुर्गी पालन कर रही मलिाओं द्वारा देशी अण्डा इत्यादि के स्टाल महिलाओं द्वारा लगाये गये।

जिसका शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव द्वारा किया गया जिसमें जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी नागेन्द्र मोहनराम त्रिपाठी उपायुक्त श्रम एवं रोजगार, खण्ड विकास अधिकारी रशेस कुमार गुप्ता ने समूह की महिलाओं द्वारा बनाये गये उत्पाद को खरीदकर उनका उत्साह वर्धन किया गया। कार्यक्रम का संचालन उपायुक्त श्रम एवं रोजगार नोगन्द्र मोहनराम त्रिपाठी द्वारा किया गया, समूह की महिलाओं को प्रेरित कर विकास भवन तक लाने कार्य ब्लाॅक मिशन प्रबन्धक सीमा कमारी,निधि श्रीवास्तव,आलोक कुमार,शैलेश वर्मा,आशीष कुमार द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम की पूरी रूप रेखा तैयार करने एवं सभी समूहो से समन्वय स्थापित करने एवं कार्यक्रम को पूरी तरह सफल बनाने का कार्य सरिता वर्मा जिला मिशन प्रबन्धक एन.आर.एल.एम. द्वारा किया।

अनुज कुमार झा ने बताया कि दिनांक 19 अगस्त 2021 को मोहर्रम का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। शासनादेश के अनुसार मोहर्रम स्थानीय चन्द्र दर्शन के अनुसार मनाये जाने का प्राविधान है। प्राप्त सूचना/चन्द्र दर्शन के अनुसार मोहर्रम दिनांक 20 अगस्त 2021 को मनाया जायेगा। दिनांक 19 अगस्त 2021 को घोषित मोहर्रम के सार्वजनिक अवकाश को निरस्त करते हुये दिनांक 20 अगस्त 2021 दिन शुक्रवार को मोहर्रम का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button