गोरखपुर जा रही बस से गिरकर मौत

लखनऊ से गोरखपुर जा रही बस से गिरकर 50 वर्षीय युवक की मौत।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर

भेलसर(अयोध्या)। रूदौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक 50 वर्षीय व्यक्ति बस से गिरकर गम्भीर रूप से हुआ घायल हो गया।घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी रुदौली में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार रुदौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर रौजागांव ओवर ब्रिज के ढलान के नीचे लखनऊ से गोरखपुर जा रही शताब्दी बस से गिरकर एक 50 वर्षीय व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया।बस में बैठे यात्रियों द्दारा बताया गया कि बस में बैठा युवक अचानक बिना बताए गेट पर आ गया और चलती बस का गेट खोल दिया जब तक चालक बस को रोकता तब तक युवक बस से नीचे गिरकर कर गम्भीर रूप से घायल हो गया।लोंगों ने इस घटना की सूचना रुदौली पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक इशहाक खान ने अपने हमराहियों जितेंदर दिवान व नीलेश के साथ पहुंचकर गम्भीर रूप से घायल युवक को एम्बुलेंस से सीएचसी रुदौली में भर्ती कराया जिसे देखते ही डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।इस सम्बंध में उपनिरीक्षक इशहाक खान ने बताया कि सोमवार को लगभग 11 बजे लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रही लखनऊ गोरखपुर शताब्दी बस संख्या यूपी 32 इ एन 9667 रौजागांव ओवर ब्रिज के ढलान के नीचे उतरते ही बस से नीचे गिरकर एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए एम्बुलेंस से सीएचसी रूदौली में भर्ती कराया गया जिसे देखते ही डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।मृतक युवक की पहचान सुरेंद्र कुमार पुत्र ढालूराम 50 वर्ष निवासी चमोली मार्केट नम्बर 1107 जिला रोहतक हरियाणा के रूप में उसके पास मिले आधार कार्ड से हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button