कांग्रेस नेता किसानों से करेंगे संवाद- जगदीश सिंह

उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस 10 सितंबर से प्रदेश में शुरू करेगी भारत जोडो किसान संकल्प यात्रा। यात्रा में कांग्रेस नेता किसानों से करेंगे संवाद। किसानों के मुद्दे पर जन जागरण करेगी।

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस (मध्य जोन) जन नायक राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा के तारतम्य में प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, फैजाबाद, देवीपाटन, बरेली, मंडलों के अन्तर्गत जनपदों तहसीलों, ब्लाकों, में ग्राम पंचायतों के स्तर तक भारत जोड़ो किसान संकल्प यात्रा का आयोजन करने जा रही है। जिसकी शुरूआात आगामी 10 सितंबर से होगी। भारत जोडो- किसान संकल्प यात्रा के माध्यम से हम कांग्रेसजन भाजपा ( योगी सरकार) द्वारा किसानों के लिए संकल्प पत्र में किये गये वादों को पूरा करने की मांग करेगी।

उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस मध्य जोन के चेयरमैन जगदीश सिंह ने बताया कि भारत जोडो- किसान संकल्प यात्रा में पदाधिकारीगण स्थानीय किसानों को साथ लेकर प्रतिदिन 2.5 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे एवं गांव के किसान परिवार के द्वार यात्रा के यात्रीगण विश्राम करेंगे। साथ साथ जिस गांव में यात्रा पहुंचेगी वहां के पांच प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करेगी।

भारत में 42 प्रतिशत परिवार किसान हैं जबकि उत्तर प्रदेश में 68 प्रतिशत प्रदेश के 10़.7 करोड़ परिवार कृषि पर ही निर्भर हैं। उपरोक्त किसान परिवारों के हक एवं हकूक की लड़ाई के लिए उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस सतत प्रयत्नशील है। समय समय पर किसान हितों के लिए अपनी आवाज उठाते रहते हैं।आप सब को अवगत कराना है कि अगस्त माह में सूखा, कृषि विद्युत बिल माफी, किसानों के कर्जामुक्ति आदि के लिए व्यापक अभियन छेड़ रखा है व किसान हित में उपरोक्त मांगों को पूरा कराने के लिए कृत संकल्पित है।

उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुशील तिवारी ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि वर्ष 2014 से अब तक कार्पोरेट की सम्पत्तियां कई गुना बढ़ गयी हैं। लेकिन किसान की प्रतिदिन आय मात्र 27 रूपये ही है। मौजूदा समय में प्रत्येक किसान पर लगभग 74000/- रुपये का कर्ज है। नफरत की खेती फल फूल रही है। बजाय किसान मुद्दों पर कार्य करने के उनके जीवन स्तर के सुधार हेतु कुछ नहीं किया जा रहा है। निरंतर आय दुगनी किये जाने के झूठे वादे किये जा रहें हैं। वही दूसरी ओर ऐसे कानून लाये जा रहें हैं जिससे किसानी के अस्तित्व पर ही प्रश्नचिन्ह लग रहा है।

सरकार अपने वादे में मुफ्त बिजली की बात करती है। लेकिन अपने प्रेस नोट में कृषि विद्युत बिल एवं राजस्व वसूली का स्थगन करती है जो कि एक विरोधाभास है। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के मध्य जोन के चेयरमैन जगदीश सिंह, उपाध्यक्ष गण सुशील तिवारी, महबूब किदवई, जयंत चौधरी आदि ने अपना पक्ष रखा। साथ ही भारत जोडो किसान संकल्प यात्रा के विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button