फूड प्वाइजनिंग पीड़ित मरीजों से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

लखनऊ। कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल फूड प्वाइजनिंग से पीड़ित मरीजों से मिलने के लिए लखनऊ के सिविल अस्पताल पहुंचा। विगत 2 दिन पूर्व मोहनलालगंज तहसील के गौरा गांव में जन्मदिन समारोह के पश्चात फूड प्वाइजनिंग से पीड़ित मरीजों का हालचाल एवं स्वास्थ्य की जानकारी लेने कांग्रेस पार्टी का शिष्टमंडल लखनऊ के सिविल अस्पताल गया और पूरा भरोसा दिया कि हम मरीजों की देखभाल के लिए जो भी आवश्यक होगा करेंगे, प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, पूर्व विधायक इंदल रावत और व्यवस्था निस्तारण समिति के सचिव संजय शर्मा और अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष शाहनवाज खान के नेतृत्व में मरीजों से मुलाकात की।

इस दौरान मुलाकता के पश्चात जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि स्थानीय चिकित्सा सुविधा के आभाव के कारण सभी मरीजों को लखनऊ आना पड़ रहा है जिसकी वजह से समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है। भाजपा सरकार का लखनऊ जनपद में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों के समुचित सरकारी इलाज का दावा खोखला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button