कांग्रेस ने महिलाओं को छला: कुसुम शर्मा

लखनऊ। एक तरफ जहां कांग्रेस पार्टी ने 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देकर संतुष्ट करने की बड़ी कवायद की है। तो वहीं 40 प्रतिशत से इतर कुछ महिलाओं का विरोध भी अब कांग्रेस के सामने आने लगा है। कांग्रेस पार्टी से कैंट विधानसभा की दावेदार पंडित कुसुम शर्मा ने प्रियंका गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने महिलाओं को छला है और आश्वासन देने के बावजूद भी टिकट नहीं दिया। यह ब्राह्मण समाज और महिलाओं का अपमान है। शनिवार को एक निजी होटल में बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस नेत्री कुसुम शर्मा ने पार्टी के खिलाफ आरोपों की झड़ी लगा दी। जहां एक तरफ उन्होंने महिलाओं की उम्मीदों को कांग्रेस द्वारा चकनाचूर करने का आरोप लगाया, वहीं पार्टी के भीतर भी सक्रिय स्थानीय व वरिष्ठ नेताओं पर टिकट वितरण में धांधली  का आरोप भी लगाया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह लगातार क्षेत्र में सक्रिय थी और उन्हें शीर्ष नेतृत्व द्वारा आश्वासन भी दिया गया था परंतु उसके बावजूद पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया इससे वह काफी दुखी है।  इसका आरोप कुसुम शर्मा ने प्रियंका गांधी के निजी प्रतिनिधि संदीप सिंह पर लगाते हुए कहा कि टिकट वितरण में पूरा समीकरण बिना देखे ही अपने चहेते लोगों को टिकट देकर पार्टी का प्रत्याशी बना दिया गया। इससे वह अपना निजी स्वार्थ तो पूरा कर सकते हैं पर पार्टी को नुकसान ही पहुंचाएंगे, एवं इससे अत्यधिक और कुछ नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने पार्टी को हाईजैक कर रखा है। पार्टी फोरम पर कुसुम ने अपनी बात रखी जिस पर उन्हें निराश होना पड़ा। और वह अब कांग्रेस की महिलाओं के हितेषी बनने की छवि को उजागर कर उसका असली चेहरा जनता के बीच ले जाना चाहती है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button