कांग्रेस ने हमेशा धर्म निरपेक्ष मूल्यों की रक्षा की-दयानंद शुक्ला

कांग्रेस ने हमेशा धर्म निरपेक्ष मूल्यों की रक्षा की,आगामी विधानसभा चुनावों में दम खम के साथ उतरेगी मैदान में कांग्रेस।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुदस्सिर हुसैन

अयोध्या/भेलसर। कांग्रेस सर्व समाज की पार्टी है,कांग्रेस ने अपने शासन काल में फिरका परस्त ताकतों को बेदखल कर धर्म निरपेक्ष मूल्यों की हमेशा रक्षा की है।साथ ही मुल्क में सामाजिक सौहार्द की फिजा को मजबूत किया था जब कि सपा,बसपा जैसी जाति वादी पार्टियां अपने क्षुद्र स्वार्थों के लिए आपसी भाईचारा को खत्म कर समाज को खड़ित कर सत्ता पर काबिज रहने के लिए प्रयासरत है।कांग्रेस का मकसद हुकूमत कायम करना न होकर बल्कि मुल्क की आवाम की खिदमत है।यह बातें पीसीसी सदस्य व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दयानंद शुक्ला ने एक खास मुलाकात में कही।उन्होंने ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की हुकूमत थी तो विकास परक व क्रांतिकारी योजनाएं लागू हुई,जिससे गांव गरीब के उत्थान में एक नया सोपान साबित हुई थी।कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जिस प्रकार कई प्रभावकारी राजनेतिक पदों से नेतिकता वश इस्तीफा देकर त्याग किया है,वह भारतीय राजनीति के इतिहास में एक सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा।

गैर कांग्रेसी पार्टियां सोनिया जी के इस त्याग को समझ न पाई,उन्होंने एक नई राजनीति की परिभाषा को जन्म दिया लेकिन विरोधी समझ न पाए,उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की भाजपा सरकार जन समस्याओं के निदान करने में और प्रदेश को विकास की गति देने में व कानून व्यवस्था की स्थिति सुधारने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। आज प्रदेश में जंगल राज कायम है।अपराधियों पर प्रशासन का अंकुश नहीं लग पा रहा है।इस सरकार में जनता की सुरक्षा की बात तो अलग रही,जन-प्रतिनिधि व किसान अब सुरक्षित नहीं है।आज इस सरकार में महगांई से जनता परेशान हाल है,उन्होंने ने कहा कि कुछ क्षेत्रीय पार्टियां सत्ता के लोभ में जाति गत सम्मेलनों का आयोजन कर समाज को बांटने का काम कर रही है।उन्होंने जनता से आवाह्न करते हुए कहा कि आज कांग्रेस ही एक विकल्प है जो उत्तर प्रदेश को एक नई गति दे सकती है कांग्रेस हुकूमत में किए गए विकास से जनता संतुष्ट थी।कांग्रेस ही एक मात्र विकल्प है विकास का।जनता आशा भरी निगाहों से कांग्रेस की ओर देख रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button